शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ रूद्र महायज्ञ

क्षेत्र के गांव शामपुर हतवा टोला पिपरा में सोमवार को बाबा बउधनाथ स्थान पर विश्व कल्याण के लिए आयोजित रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ शोभा यात्रा से हुआ। शुभारंभ में भाजपा नेता सतीश मणि त्रिपाठी ने पूजन-अर्चन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 01:02 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 01:02 AM (IST)
शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ रूद्र महायज्ञ
शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ रूद्र महायज्ञ

कुशीनगर: क्षेत्र के गांव शामपुर हतवा टोला पिपरा में सोमवार को बाबा बउधनाथ स्थान पर विश्व कल्याण के लिए आयोजित रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ शोभा यात्रा से हुआ। शुभारंभ में भाजपा नेता सतीश मणि त्रिपाठी ने पूजन-अर्चन किया।

कलश यात्रा पिपरा तिवारी, बतरडेरा, हतवा होते हुए बाड़ी पुल पहुंची, जहां कलश में आचार्य पं. रितेश द्विवेदी द्वारा मंत्रों से अभिसिचित जल भरा गया। फिर कलश यात्रा साखोपार, पचफेड़ा ब्रह्म स्थान होते हुए वापस यज्ञ स्थल पर समाप्त हुई। यज्ञ का 12 मार्च को समापन होगा। दिन में साध्वी सत्या श्रीराम कथा का रसपान कराएंगी। रात्रि में अयोध्या की रामलीला मंडली का मंचन होगा। मुख्य यजमान भोला नाथ पांडेय, दिनेश शुक्ल, ब़जिेश नाथ तिवारी, रविंद्र तिवारी, कमलनाथ पांडेय, महेंद्र तिवारी, संजय शुक्ल, राजाराम पांडेय, बबलू चौबे, पवन चौबे, गोलू यादव, राजेश जायसवाल, सच्चिदानंद पांडेय, रविद्र शर्मा, अंगद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

----

भक्त प्रहलाद की कथा सुन आनंदित हुए श्रद्धालु

राजापाकड़: दुदही विकास खंड के दुमही गांव में गरभू ब्रह्म स्थान परिसर में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन सोमवार को प्रात: यज्ञाचार्य पं. राकेश पांडेय ने पंचांग पूजन कर मंडप प्रवेश कराया। इसके उपरांत यज्ञ पुरोहितों ने दुर्गा सप्तसती का पाठ शुभारंभ किया। दिन के सत्र में कथावाचक पं. रामअवध शुक्ल ने भक्त व भक्ति का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्त प्रहलाद की कथा सुनाई। यजमान रमाकांत पांडेय, उपेंद्र आर्य, जितेन्द्र गुप्ता, विनोद शर्मा, राधेश्याम पासवान, सीताराम आर्य, नरेश कनौजिया, संदीप खरवार, अशोक बर्नवाल सहित आयोजन समिति के संतोष तिवारी, धुरखेलि कनौजिया, नेहरू आर्य, दहारी चौहान, विकाश तिवारी, नागेंद्र आर्य, नन्हू तिवारी, रंजन सिंह, प्रमोद शर्मा, राधेश्याम पासवान, राजकुमार कुशवाहा, संतोष खरवार आदि मौजूद रहे। भगवती जागरण का हुआ आयोजन

कुशीनगर: विशुनपुरा ब्लाक के सूरजनगर बाजार स्थित बाबा आत्मानंद आश्रम व श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में स्थित नवनिर्मित गायत्री शक्तिपीठ में वेद माता गायत्री समेत अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा व पंचकुंडीय महायज्ञ के समापन पर रात में भगवती जागरण का आयोजन किया गया।

पूर्व ब्लाक प्रमुख कंचन जायसवाल व हियुवा नेता अमित उर्फ गोल्डी जायसवाल ने मां गायत्री व सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया पूजा तिवारी ने आरती व गणेश वंदना के साथ गीत प्रस्तुत किया। आयोजक गोरखनाथ मिश्र, सत्यप्रकाश मिश्र, राजेश पांडेय, गोविद मिश्र, शनि शर्मा, जैकी शुक्ल, प्रमोद प्रजापति आदि ने अतिथियों व कलाकारों को सम्मानित किया। संचालन मुनीब गौतम ने किया। संतोष यादव, विनोद, राजू पांडेय, मारकंडेय गुप्ता, अजयंत राय, मेहरुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी