अध्यात्म से जागृत होती मानसिक चेतना: मोहिनी

कुशीनगर: नगर के राजदरबार स्थित श्रीराधा बल्लभ मंदिर परिसर में गुरुवार को अर¨वदो सोसाइटी के तत्वावधान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 11:34 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 11:34 PM (IST)
अध्यात्म से जागृत होती मानसिक चेतना: मोहिनी
अध्यात्म से जागृत होती मानसिक चेतना: मोहिनी

कुशीनगर: नगर के राजदरबार स्थित श्रीराधा बल्लभ मंदिर परिसर में गुरुवार को अर¨वदो सोसाइटी के तत्वावधान में व्याख्यान व ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोसाइटी से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए पडरौना इकाई की संचालिका कुंवरानी मोहिनी देवी ने कहा कि अध्यात्म से ही मानव की मानसिक चेतना जागृत होती है। जब मानव अध्यात्म से जुड़ता है तो ईश्वर का साक्षात्कार कर पाता है। व्याख्यान में श्री मां की चर्चा करते हुए कुंवरानी ने कहा कि उनके दर्शन मात्र से ईश्वर की प्राप्ति हो जाती है। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री कुंवर आरपीएन ¨सह ने कहा कि अध्यात्म से ही भारत ने विश्व गुरु का गौरव हासिल किया। देश के संतों और दार्शनिकों ने कई अवसरों पर नागरिकों को राह दिखाई है। महर्षि अर¨वद व दयानंद सरस्वती हमेशा अध्यात्म से जुड़ने की लोगों को प्रेरित करते रहे। इस अवसर पर कई लोगों ने अर¨वदो सोसाइटी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर कुंवर अनिल प्रताप ¨सह, कुंवरानी सरिता देवी, नीता ¨सह, डा. विपिन बिहारी चौबे, आरके ¨सह, चंद्रशेखर त्रिपाठी, राजेंद्र अग्रवाल, महेंद्र ¨सह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी