गो संरक्षण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : अतुल सिंह

यह बातें उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष यशवंत उर्फ अतुल सिंह ने कही। वह नगर पंचायत की ओर से रामकोला कस्बा में नवनिर्मित कान्हा गोशाला का लोकार्पण के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 11:43 PM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 11:43 PM (IST)
गो संरक्षण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : अतुल सिंह
गो संरक्षण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : अतुल सिंह

कुशीनगर : गोवंश का संरक्षण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए जगह-जगह गोशाला और बेसहारा पशु आश्रय स्थल बनवाए गए हैं। गो पालकों के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इससे दुग्ध उत्पादन के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

यह बातें उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष यशवंत उर्फ अतुल सिंह ने कही। वह नगर पंचायत की ओर से रामकोला कस्बा में नवनिर्मित कान्हा गोशाला का लोकार्पण के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गाय के गोबर व मूत्र से बनी देसी खाद से खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। गाय का पालन कर किसान अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ ही खेतों को भी उपजाऊ बना सकते हैं। रसायनिक खादों के लंबे समय तक उपयोग से भूमि ऊसर हो रही और उत्पादन का औसत घट रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मिशन है कि प्रदेश में गायों की संख्या बढ़ाई जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष रमिता देवी ने की। उमेश गोंड़, राजेश मिश्रा, विश्वजीत गोविद राव, अनिरुद्ध खरवार, फूलवदन कुशवाहा, अनूप श्रीवास्तव, राजेश यादव आदि मौजूद रहे। नगर पालिकाध्यक्ष ने किया गो पूजन

हाटा क्षेत्र के गांव चकिया स्थित कान्हा गोशाला में नपाध्यक्ष ने गायों की पूजन कर उन्हें चारा व मिठाई खिलाई। गोसेवकों को उन्होंने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। गोपाष्टमी पर रविवार देर शाम को गोशाला पहुंचे नपाध्यक्ष ने गो माता की पूजा की। फिर उन्हें मिठाई खिलाया। कहा कि गाय की सेवा पुनीत कार्य है। हमारे ग्रंथों ने गाय को मां का दर्जा प्रदान किया है। गोवंश की रक्षा से ही समाज में सुख, शांति व समृद्धि आएगी। गाय हमें दूध देकर जीवन प्रदान करती है। गाय की सेवा सभी करें। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गोसेवकों को अंगवस्त्र प्रदान किया। सभासद बबलू जायसवाल, संजीव राव उर्फ पिटू राव, मुकेश यादव, अंबरीष पटेल, अर्जुन मौर्य, अक्षयबर मणि आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी