भूजल का संचयन और संरक्षण जरूरी

कुशीनगर भूजल के लिए आने वाला दिन कठिन होने वाला है। इसके अंधाधुंध दोहन से जल दूषित और

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 11:42 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 11:42 PM (IST)
भूजल का संचयन और संरक्षण जरूरी
भूजल का संचयन और संरक्षण जरूरी

कुशीनगर: भूजल के लिए आने वाला दिन कठिन होने वाला है। इसके अंधाधुंध दोहन से जल दूषित और सीमित होता जा रहा है। हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि भू-जल का संचयन और संरक्षण करें। जल को हम किसी भी दशा में बर्बाद न करें, यह समय की मांग है।

यह बातें भूगर्भ जल विभाग गोरखपुर के लैब टेक्नीशियन दिनेश चंद्र जायसवाल ने कही। वह विशंभरपुर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में भू-गर्भ जल विभाग खंड गोरखपुर के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इसमें प्रगतिशील किसान, शिक्षक, आम नागरिक व सामाजिक संगठनों के लोगों ने प्रतिभाग किया।

संगोष्ठी को चंद्रपाल सिंह, अमर प्रकाश पांडेय, पुष्पा सिंह ने भी संबोधित किया। अमृता सिंह, गीता शर्मा, गीता देवी, इंदू देवी, राम भरोसे, इसरावती देवी, दिव्याद देवी, महेंद्र आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी