नागरिकता संशोधन कानून के लिए जनजागरण

नागरिकता संशोधन कानून के लिए भाजपा की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में कार्यकर्ताओं ने जनजागरण किया। पडरौना विकास खंड के बतरौली सिघनजोड़ी व कुबेरस्थान बाजार में विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने घर-घर संपर्क कर लोगों में पर्चा बांटा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jan 2020 11:34 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jan 2020 11:34 PM (IST)
नागरिकता संशोधन कानून के लिए जनजागरण
नागरिकता संशोधन कानून के लिए जनजागरण

कुशीनगर : नागरिकता संशोधन कानून के लिए भाजपा की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में कार्यकर्ताओं ने जनजागरण किया। पडरौना विकास खंड के बतरौली, सिघनजोड़ी व कुबेरस्थान बाजार में विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने घर-घर संपर्क कर लोगों में पर्चा बांटा।

कहा कि विपक्षी दलों की ओर से फैलाए जा रहे अफवाहों पर ध्यान न दें। संशोधित कानून से किसी भी भारतीय की नागरिकता नहीं छिनेगी। आप सभी सरकार की नीति का समर्थन करें। मंडल अध्यक्ष शिवमोहन प्रसाद, ओमप्रकाश यादव, छोटे पांडेय, ओमप्रकाश यादव, प्रधान धर्मेंद्र यादव, स्वामीनाथ यादव, लहरी सिंह, नलनीकांत मणि त्रिपाठी, सुमंत पांडेय आदि मौजूद रहे।

---

कैंप लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

हाटा, कुशीनगर: नगर के वार्ड नंबर सात रधिया देवरिया एवं वार्ड नंबर 16 के मोतीपाकड़ चौराहे पर सोमवार को भाजपा की ओर से कैंप लगाकर सीएए के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। विधायक पवन केडिया व नगरपालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा ने सीएए के समर्थन में हस्ताक्षर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्षी अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। सभासद हरिनाथ सिंह, मुकेश यादव, सुकई मद्धेशिया, अंबरीष पटेल, विवेक पांडेय, सूरजीत, रजनीश बरनवाल, अमरनाथ यादव, अरुण पांडेय आदि मौजूद रहे।

---

संशोधित कानून का करें खुला समर्थन

भुजौली बाजार, कुशीनगर: विकास खंड खड्डा के नौगांवा में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लोगों से सीएए का खुला समर्थन करने की अपील की। कहा कि इस सकारात्मक कानून के बारे में फैलाए जा रहे भ्रम से दूर रहें। इससे किसी भी नागरिक को कोई खतरा नहीं है। पवन राव व कृष्णमोहन लाल गुप्ता की अगुआई में पर्चा भी बांटा गया। दिग्विजय सिंह, सतेंद्र सिंह, केश्वर सिंह, सोनू, मुन्नू अंसारी, बाले अंसारी, उपेंद्र सिंह, अखिलेश रौनियार, गोलू अंसारी, राहुल भारती आदि मौजूद रहे।

---

भाजपाइयों ने बांटा सीएए से जुड़ा पर्चा

पिपरा बाजार, कुशीनगर: श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में पिपरा बाजार मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें सीएए पर विस्तृत चर्चा करने के बाद टोली बनाकर गांव-गांव पंफलेट बांटने एवं हस्ताक्षर अभियान चलाने को निर्देशित किया गया। देवरिया के अध्यक्ष व प्रवासी अरुण सिंह एवं राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि विरोधी आमजन को गुमराह करने के लिए अफवाह फैला रहे हैं। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संशोधित कानून के बारे में बताएं। मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार ने टोली बनाकर बाजार में पर्चा बांटा। चितहां गांव में दुर्गेश मिश्र, हलचल राय, धर्मेंद्र चौबे, सुनील कुमार राय, शैलेंद्र त्रिपाठी, वीरेंद्र चौहान आदि ने पर्चा बांटा।

chat bot
आपका साथी