¨हदू दंपती ने बनवाया ताजिया, विधायक ने सराहा

नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के मड़ार ¨बदवलिया गांव के क्रांति चौराहे पर एक ¨हदू दंपती द्वारा ताजिया का निर्माण कराए जाने की प्रशंसा करते हुए विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की आस्था दूसरे धर्म में भी हो सकती है। इसका प्रतीक एक ¨हदू द्वारा ताजिया का निर्माण कराना है, इसमें सहयोग करने वाले सभी लोग साधुवाद के पात्र हैं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 11:47 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 11:47 PM (IST)
¨हदू दंपती ने बनवाया ताजिया, विधायक ने सराहा
¨हदू दंपती ने बनवाया ताजिया, विधायक ने सराहा

कुशीनगर : नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के मड़ार ¨बदवलिया गांव के क्रांति चौराहे पर एक ¨हदू दंपती द्वारा ताजिया का निर्माण कराए जाने की प्रशंसा करते हुए विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की आस्था दूसरे धर्म में भी हो सकती है। इसका प्रतीक एक ¨हदू द्वारा ताजिया का निर्माण कराना है, इसमें सहयोग करने वाले सभी लोग साधुवाद के पात्र हैं। कहा कि हमारी सरकार भी बिना भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास की नीति पर चल रही है। चंद दिन पहले सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा था कि मुस्लिम के बिना ¨हदुत्व पूर्ण नहीं हो सकता। ग्रामवासी दिव्यांग नागवंती देवी व उनके पति विश्वकर्मा ने पुत्र को दीर्घायु होने की मन्नत के प्रतिफल में लाखों की लागत से ताजिया का निर्माण कराया है। प्रधान प्रतिनिधि मोतीलाल मद्धेशिया ने ताजिया स्थल पर लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए प्याऊं लगाने को कहा। इस दौरान भाजपा नेता कृष्णमुरारी पाण्डेय, शिब्बन शर्मा, दिनेश ¨सह, ताजिया कारीगर रामजीत साहनी, आलोक शुक्ल आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी