राष्ट्रवाद भाजपा का मूलमंत्र : डॉ.धर्मेंद्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम दुनिया के सबसे ताकतवर नेता के रूप में लिया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jan 2020 11:27 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jan 2020 11:27 PM (IST)
राष्ट्रवाद भाजपा का मूलमंत्र : डॉ.धर्मेंद्र
राष्ट्रवाद भाजपा का मूलमंत्र : डॉ.धर्मेंद्र

कुशीनगर: भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को जिला पंचायत सभागार में हुई। इस दौरान एक से 10 फरवरी तक चलाए जाने वाले जागरूकता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून ऐतिहासिक भूल को सुधारने वाला है। इस कानून से बांग्लादेश, पाकिस्तान व अफगानिस्तान के पीड़ित हिदू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई और पारसी को राहत मिलेगी। एक से 10 फरवरी तक कार्यकर्ता घर-घर पहुंच कर सीएए, धारा 370, 35ए, तीन तलाक और राम मंदिर पर आए फैसले की जानकारी दे लोगों को जागरूक करने का कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम दुनिया के सबसे ताकतवर नेता के रूप में लिया जा रहा है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद यादव ने कहा कि सीएए का विरोध कर रहे विपक्षी दलों का चेहरा बेनकाब हो गया है। देश की जनता यह जान चुकी है कि वे तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे। विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, रजनीकांत मणि, पवन केडिया, को-आपरेटिव चेयरमैन लल्लन मिश्र, पूर्व विधायक डा.पीके राय, मदन गोविद राव, अजय तिवारी आदि ने संबोधित किया।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने की, संचालन जिला महामंत्री मारकण्डेय शाही ने किया। जगदंबा सिंह, तारा प्रसाद सिंह, रानू शाही, विजय राय, विनय गौंड, मोहन वर्मा, श्याम मुरली मनोहर मिश्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी