देवताल में गंगा आरती से कुशीनगर महोत्सव का आगाज

कुशीनगर: तुर्कपट्टी स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर के पीछे पौराणिक देवताल में बुधवार की देर शाम गंगा महा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 11:43 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:43 PM (IST)
देवताल में गंगा आरती से कुशीनगर महोत्सव का आगाज
देवताल में गंगा आरती से कुशीनगर महोत्सव का आगाज

कुशीनगर: तुर्कपट्टी स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर के पीछे पौराणिक देवताल में बुधवार की देर शाम गंगा महा आरती के साथ कुशीनगर महोत्सव का आगाज हुआ। बनारस से आए आचार्यों ने श्रद्धालुओं के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन कराया। समारोह में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. पीके राय व शशि शर्मा ने कहा कि स्वच्छता आज देश और समाज की मूल आवश्यकता है। अगर सभी व्यक्ति संकल्प लें तो यह अभियान शीघ्र अपनी संपूर्ण सफलता प्राप्त कर लेगा। क्षेत्रीय महामंत्री जितेंद्र प्रताप राव ने कहा कि गंगा मइया भारतीय संस्कृति और मानवता की रक्षा की प्रतीक हैं। महा आरती का उद्देश्य यह भी है कि आज हम संकल्प लें कि बेटियां हमारे समाज के उछ्वव की मूल तत्व हैं। इनकी शिक्षा और सुरक्षा देश की परंपरा का हिस्सा है। हमें उनके सम्मान का संकल्प लेना चाहिए। युवा पीढ़ी को लोक परंपराओं व अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए इस तरह के महोत्सव सशक्त साधन हैं। ताल में इस दौरान बनारस की गंगा आरती जैसा नजारा दिखा। दशाश्वमेध घाट के पुरोहित आचार्य हर्ष मिश्र, उज्ज्वल तिवारी, विनोद तिवारी, अतुल पांडेय व सचिन शर्मा ने पूजन-अर्चन के बाद गंगा आरती कराया। आरती के लिए पांच लोगों का एक मंच देवताल तट में बनाया गया है। पूरे घाट को चमकाया गया है। इस दौरान ताल का भव्य नजारा देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर आयोजक विनय राय, देवेंद्र ¨सह, ओपी मिश्रा, राधेश्याम पांडे, शशी शर्मा, पूर्व प्रमुख रविप्रकाश मणि, नगर पंचायत प्रतिनिधि कैफुल अली मजनू, महिमा राय, कन्हैया शर्मा, अष्टभुजा प्रसाद शाही, बीडीओ अरुण कुमार यादव, धनंजय त्रिपाठी, विरेंद्र शाही, प्रवीण शाही, विद्याधर ओझा, दयाशंकर पांडे, टुन्नू, हेमंत पांडेय, दिलीप राय, ग्राम प्रधान प्रियंका शाही, व्यास राय, अमित राय, शैलेन्द्र कुमार तिवारी, राज कुमार गिरी, नवीन शाही, प्रवीण शाही, कामेश्वर शाही, आनंदेश्वर शाही, मुकेश पटेल, पप्पू शाही, शैलेन्द्र शाही, गौरीशंकर तुलस्यान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। एसओ उमेश कुमार अपनी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।

chat bot
आपका साथी