अयोध्या कार्यक्रम में शामिल होंगे वेटर तोप बहादुर थापा

इसके पूर्व यहीं के शेफ संजीव बंदोपाध्याय अयोध्या पहुंच चुके हैं। नेपाल के रूपनदेही जनपद निवासी थापा ने पर्यटन निगम के लखनऊ स्थित होटल गोमती में 1983 से कार्य करना प्रारंभ किया था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 10:55 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:06 AM (IST)
अयोध्या कार्यक्रम में  शामिल होंगे वेटर तोप बहादुर थापा
अयोध्या कार्यक्रम में शामिल होंगे वेटर तोप बहादुर थापा

कुशीनगर : अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में बुद्ध नगरी कुशीनगर की पूछ बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खानपान कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के होटल पथिक निवास कुशीनगर के शेफ संजीव बंदोपाध्याय को तो पहले ही बुलाया जा चुका है, अब वेटर तोप बहादुर थापा का भी पीएम कार्यालय से बुलावा आया है।

इसके पूर्व यहीं के शेफ संजीव बंदोपाध्याय अयोध्या पहुंच चुके हैं। नेपाल के रूपनदेही जनपद निवासी थापा ने पर्यटन निगम के लखनऊ स्थित होटल गोमती में 1983 से कार्य करना प्रारंभ किया था। थापा बरेली, आगरा, सोनौली, प्रयागराज स्थित निगम के होटलों में अपनी सेवाएं देने के बाद दो वर्षों से कुशीनगर में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 15 व 16 दिसंबर 2017 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में सेवा देने का अवसर मिला था। किसी पीएम के कार्यक्रम में सेवा देने का यह पहला अवसर है। थापा ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए इसे अपना सौभाग्य बताया।

प्रबंधक राजेश मणि त्रिपाठी ने थापा के पीएम के कार्यक्रम में बुलावा आने की पुष्टि की है। एकाउंटेंट रामकृपाल, एमए अंसारी, शिवकुमार वर्मा, भगवती प्रसाद, मनोहर मिश्र, साहिल महबूब, रितेश दूबे, वकील प्रसाद, कमलावती आदि ने इसे कुशीनगर का गौरव बताया।

chat bot
आपका साथी