महिला थाना में सिपाहियों के सामने पति ने मारा थप्पड़

महिला थाने में पति-पत्नी के बीच चल रही वार्ता के दौरान पति द्वारा पत्नी को थप्पड़ मारने का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसे लेकर लोगों ने तरह-तरह के सवाल उठाए। लोगों का कहना था कि महिला सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Feb 2020 11:30 PM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 11:30 PM (IST)
महिला थाना में सिपाहियों के सामने पति ने मारा थप्पड़
महिला थाना में सिपाहियों के सामने पति ने मारा थप्पड़

कुशीनगर : महिला थाने में पति-पत्नी के बीच चल रही वार्ता के दौरान पति द्वारा पत्नी को थप्पड़ मारने का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसे लेकर लोगों ने तरह-तरह के सवाल उठाए। लोगों का कहना था कि महिला सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। ऐसे में महिला सिपाहियों की मौजूदगी में एक महिला को थप्पड़ मारा जाना महिला सुरक्षा पर बड़ा सवाल है।

बताया जा रहा कि रविवार को एक दंपती को महिला थाने बुलाया गया था। महिला सिपाहियों की मौजूदगी में दोनों पक्ष के बीच सुलह-समझौते की बात चल रही थी। इसी बीच पति ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। शाम को महिला को थप्पड़ मारने का वीडियो शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला एसओ विभा पांडेय ने कहा कि वह थाने पर मौजूद नहीं थी और इस तरह की कोई जानकारी स्टाफ ने नहीं दी है। क्या मामला है, पता कर कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी