'गरिमा अभियान' में महिलाओं को दी गई जानकारी

कोरोना महामारी के बीच अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव के निर्देश पर चलाए जा रहे गरिमा अभियान के तहत रविवार को गांवों में भ्रमण कर महिलाओं को माहवारी के बारे में जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Jun 2020 11:03 PM (IST) Updated:Sun, 14 Jun 2020 11:03 PM (IST)
'गरिमा अभियान' में महिलाओं को दी गई जानकारी
'गरिमा अभियान' में महिलाओं को दी गई जानकारी

कुशीनगर: कोरोना महामारी के बीच अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव के निर्देश पर चलाए जा रहे 'गरिमा अभियान' के तहत रविवार को गांवों में भ्रमण कर महिलाओं को माहवारी के बारे में जानकारी दी गई। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा के नेतृत्व में टीम ने कसया व पडरौना तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में भ्रमण कर जरूरतमंद महिलाओं को सैनिटरी पैड्स, मास्क, साबुन, राशन और अन्य राहत सामग्री वितरित किया। वृंदा प्रजापति, सीमा भारती, ममता सिंह, अंजलि सिंह, बिन्दा देवी और आरती गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी