वीरेंद्र अध्यक्ष, राजीव बने महामंत्री

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में विरेंद्र नाथ मिश्र अध्यक्ष, राजीव शुक्ल महामंत्री निर्वाचित घोषित हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार मिश्र का निर्वाचन निर्विरोध हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 11:48 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 11:48 PM (IST)
वीरेंद्र अध्यक्ष, राजीव बने महामंत्री
वीरेंद्र अध्यक्ष, राजीव बने महामंत्री

कुशीनगर: कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में विरेंद्र नाथ मिश्र अध्यक्ष, राजीव शुक्ल महामंत्री निर्वाचित घोषित हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार मिश्र का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हित में संगठन को मजबूत व सक्रिय बनाने का आह्वान किया। बुधवार को संघ के चुनाव के लिए अधिवक्ता सुरेंद्र प्रसाद मिश्र को मुख्य चुनाव अधिकारी, अशोक कुमार दीक्षित को सहायक निर्वाचन अधिकारी व जहिरूल हसन को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया। तीन निर्वाचन अधिकारियों के संयुक्त निर्देशन में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। गहमागहमी में हुए चुनाव में 133 अधिवक्ताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।

अध्यक्ष पद के चुनाव में अजय कुमार ¨सह को 40 मत मिले। जबकि विरेंद्र नाथ मिश्र को 64 मत तथा नवल कुमार चतुर्वेदी को 29 मत मिले। कोई मत अवैध नहीं हुआ। इसी क्रम में महामंत्री पद के निर्वाचन में राजीव शुक्ल ने 85 मत हासिल तो ऋषिकेश ¨सह ने 48 मत बटोरा। सर्वाधिक मत के आधार पर चुनाव अधिकारियों ने विरेंद्र नाथ मिश्र को अध्यक्ष व राजीव शुक्ल को महामंत्री निर्वाचित घोषित किया। जबकि राकेश कुमार मिश्रा निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष कैलाश पांडेय, पूर्व अध्यक्ष महंत गोपाल दास, पूर्व महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय, सत्येंद्र शुक्ला, सूर्यनाथ ¨सह, कमलेश त्रिपाठी, त्रिपुरारी मिश्रा आदि ने प्रसन्नता जाहिर की।

chat bot
आपका साथी