श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु

कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों में अब जागरूकता दिखने लगी है। यही कारण है कि आनलाइन रजिस्ट्रेशन व टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लग जा रही है। शुक्रवार को जिले के 119 वैक्सीनेशन केंद्रों पर 28611 लोगों का टीकाकरण हुआ जिसमें 26124 को प्रथम व 2487 को द्वितीय डोज दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 12:14 AM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 12:14 AM (IST)
श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु
श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु

कुशीनगर : तमकुही विकास खंड के ग्राम राजापाकड़ के टोला मिश्रौली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन गुरुवार की रात श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग का वर्णन सुन श्रद्धालु झूम उठे। भागवत कथा मर्मज्ञ आचार्य विनय शास्त्री ने कहा कि रुक्मिणी भगवान की माया के समान थीं। रुक्मिणी ने मन ही मन यह निश्चित कर लिया था कि भगवान श्रीकृष्ण ही मेरे लिए योग्य पति हैं, लेकिन रुक्मिणी का भाई रुक्मी श्रीकृष्ण से द्वेष रखता था। उसने शिशुपाल को रुक्मिणी का पति बनाने का निश्चय किया। यह जान रुक्मिणी ने अपने एक विश्वासपात्र को भगवान श्रीकृष्ण के पास भेज अपने अपहरण का अनुरोध किया। कृष्ण विदर्भ जा पहुंचे। उधर रुक्मिणी का शिशुपाल के साथ विवाह की तैयारी हो रही थी। श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी का हरण कर द्वारका ले जाकर उनके साथ ब्याह रचाया। प्रद्युम्न उन्हीं के गर्भ से उत्पन्न हुए थे, जो कामदेव के अवतार थे। संगीतमयी कथा में पंकज त्रिपाठी, छांगुर सिंह व रमेश श्रीवास्तव ने भजन गाया। दिन के सत्र में यज्ञाचार्य पं. संजय चतुर्वेदी वैदिक के नेतृत्व में सहायक आचार्य गण पं. गिरीश नारायण, पं अमरनाथ मिश्र, पं शंभूनाथ मिश्र ने नित्य पूजन व सातवें दिन का परायण पाठ किया। यजमान श्रीबिलास कुशवाहा, सामपति देवी, श्रीकृष्ण मिश्र, दीपक मिश्र, अमरनाथ कुशवाहा, ध्रुपदेव कुशवाहा, विक्रम, प्रभुनाथ कुशवाहा, लालबिहारी पटेल आदि मौजूद रहे।

28611 लोगों का किया गया टीकाकरण

कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों में अब जागरूकता दिखने लगी है। यही कारण है कि आनलाइन रजिस्ट्रेशन व टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लग जा रही है। शुक्रवार को जिले के 119 वैक्सीनेशन केंद्रों पर 28611 लोगों का टीकाकरण हुआ, जिसमें 26124 को प्रथम व 2487 को द्वितीय डोज दी गई। इसमें 18 प्लस में 5440 को प्रथम व 1339 को द्वितीय, 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 1590 को प्रथम व 459 को द्वितीय डोज लगी तो कलस्टर अप्रोच में 18 प्लस में 17586 को प्रथम व 317 को द्वितीय, 45 प्लस में 1908 को प्रथम व 372 को द्वितीय डोज का टीका लगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.संजय गुप्ता ने कहा कि कोरोना की संभावित लहर से निपटने के लिए टीकाकरण आवश्यक है। इसलिए अफवाहों से बचें और टीका लगवाएं। सहायक शोध अधिकारी विनोद शाह ने बताया कि अब तक 1190091 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। शनिवार को सभी केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी