मां की मौत के सदमे से पुत्र मरा

पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर बाजार में शनिवार को मां की मौत हो गई। पुत्र को सदमा बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने भी दम तोड़ दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 11:34 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 11:34 PM (IST)
मां की मौत के सदमे से पुत्र मरा
मां की मौत के सदमे से पुत्र मरा

कुशीनगर: पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर बाजार में शनिवार को मां की मौत हो गई। पुत्र को सदमा बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने भी दम तोड़ दिया। रविवार को एक साथ घर से दो अर्थियां निकली तो समूचा गांव रो पड़ा। लोग मां-बेटे के प्यार की चर्चा कर रहे थे। समउर बाजार निवासी राम अवध मिश्र की मौत पहले ही हो चुकी थी। 75 वर्षीय उनकी पत्नी का निधन हो गया। घर पर महिला सदस्यों के साथ उनका पुत्र अजय 37 साथ ही रहता था। मां की मृत्यु से अजय सदमे में आ गया। देररात तक वह रोता रहा। सूचना कोलकाता में रह रहे दो पुत्रों सुभाष व विद्या मिश्र को दी गई। रात भर जगा अजय सुबह सोने चला गया। कोलकाता से दोनों बेटे रविवार की सुबह घर पहुंचे तो मां के दाह संस्कार की तैयारी होने लगी। लोग अजय को जगाने घर के लिए अंदर पहुंचे तो वह नहीं जगा। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। बताया जाता है कि वह मुर्छा की बीमारी से पीड़ित था। एक ही परिवार में एक ही दिन दो अर्थियां निकली तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

chat bot
आपका साथी