निकाली शोभा यात्रा, गूंजा बम-बम भोले

प्रसिद्ध श्रीशिव-शक्ति मंदिर कुबेरनाथ धाम से संबद्ध श्रीसंस्कृत विद्यालय द्वारा बुधवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए जयकारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 10:58 PM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 10:58 PM (IST)
निकाली शोभा यात्रा, गूंजा बम-बम भोले
निकाली शोभा यात्रा, गूंजा बम-बम भोले

कुशीनगर: प्रसिद्ध श्रीशिव-शक्ति मंदिर कुबेरनाथ धाम से संबद्ध श्रीसंस्कृत विद्यालय द्वारा बुधवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए जयकारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में आनी शुरू हो गई। सुबह नौ बजे प्रधानाचार्य पं.नंदकिशोर द्विवेदी, अवनीश त्रिपाठी, अरूण द्विवेदी, चंद्रकिशोर पांडेय तथा मठाधीश्वर पं.चन्द्रशेखर ओझा, मंदिर व्यवस्थापक पं.राम¨ककर ओझा की देख-रेख में मां सरस्वती का विधि-विधान पूर्वक पूजन हुआ। क्षेत्र व विश्व कल्याण की कामना की गई। पूजन कार्यक्रम के पश्चात भव्य जगदंबा शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा में शामिल हाथी, घोड़े, ऊंट आदि बेहद आकर्षक लग रहे थे। यात्रा भूपसागर सरोवर होते हुए बुढि़या माई स्थान पहुंची। जहां आचार्य द्वारा मां भगवती का पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर पुजारी राजेंद्र पांडेय, उमेश पांडेय, विनोद तिवारी, राजू तिवारी, गिरिजेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी