किसके सहारे कटेगी पुष्पा की पहाड़ सी ¨जदगी

महज चार वर्ष पूर्व सुहागन हुई पुष्पा ने कब सोचा था कि इतनी जल्दी उसकी मांग का ¨सदूर मिट जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 11:45 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 11:45 PM (IST)
किसके सहारे कटेगी पुष्पा की पहाड़ सी ¨जदगी
किसके सहारे कटेगी पुष्पा की पहाड़ सी ¨जदगी

कुशीनगर: महज चार वर्ष पूर्व सुहागन हुई पुष्पा ने कब सोचा था कि इतनी जल्दी उसकी मांग का ¨सदूर मिट जाएगा। महज 21 वर्ष की उम्र में विधवा होने का दंश लिए व गोद में एक दो वर्ष व दूसरी एक वर्ष की बेटी की परवरिश का बोझ लिए उसकी पहाड़ सी ¨जदगी किसके सहारे कटेगी। होनी को कौन टाल सकता है। नीयति ने उसके साथ क्रूर मजाक किया और उसके पति की एक मार्ग दुर्घटना में जान चली गई। विश्वंभर की मौत से माता-पिता, पत्नी व बेटियों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम ज्वार भैंसहा निवासी परदेशी खरवार-55 व मुन्नी देवी-52 का इकलौता पुत्र विश्वंभर-22 आमदनी का एक मात्र जरिया था। वह हैंडपंप व ट्यूबवेल की बो¨रग कर घर का खर्च चलाता था। परिजन हंसी-खुशी अपना जीवन गुजार रहे थे। गुरुवार की देर रात करीब दस बजे जब वह कहीं से कार्य कर साइकिल से वापस घर लौट रहा था कि उक्त थाना क्षेत्र के ग्राम रजवटिया होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर शिवमंदिर टोला के सामने किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। घायलावस्था में उसे सीएचसी फाजिलनगर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। माता-पिता घर के इकलौते चिराग के बुझ जाने से बेहाल हैं तो पत्नी सन्निपात की अवस्था में है। अबोध बेटियां क्रमश: लूसी व खुशी परिजनों को रोता देख बिलख रही थीं तो उपस्थित लोगों का हृदय दहल उठता था। जीवन के उत्तरार्ध में माता-पिता का सहारा कौन बनेगा? बेटियों के साथ पुष्पा की पहाड़ सी ¨जदगी कैसे कटेगी? यह प्रश्न लोगों के जेहन में तैर रहे हैं।

-------

विधायक ने शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढांढस

उजारनाथ : घटना की सूचना पर विधायक गंगा ¨सह कुशवाहा ने गांव पहुंच कर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रधान व भाजपा तुर्कपट्टी मंडल अध्यक्ष डा. कन्हैया शर्मा, पूर्व जिला मंत्री अजय राय, रामवृक्ष गिरी पूर्व प्रधान अर¨वद राय, श्रीनिवास राय, अभिषेक तिवारी आदि मौजूद रहे।,

chat bot
आपका साथी