चेयरमैन ने ईओ पर लगाया फर्जी प्रार्थना पत्र देने का आरोप

सेवरही कुशीनगर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार के गत शुक्रवार को बंधक बन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 12:11 AM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 12:11 AM (IST)
चेयरमैन ने ईओ पर लगाया फर्जी प्रार्थना पत्र देने का आरोप
चेयरमैन ने ईओ पर लगाया फर्जी प्रार्थना पत्र देने का आरोप

सेवरही, कुशीनगर : नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार के गत शुक्रवार को बंधक बनाए जाने की तहरीर दिए जाने के विरोध में नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर विश्वकर्मा ने भी थाने में तहरीर दी है।

तहरीर में लिखा है कि बोर्ड की बैठक में मुख्य मार्ग का निर्माण, दशहरा व दीपावली पर्व सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा के बाद अधिशासी अधिकारी से कहा गया कि उनके क्रियाकलाप से विकास कार्य ठप है। आरोप है कि उनके द्वारा उप्र नगर पालिका अधिनियम का उल्लंघन कर बिना अध्यक्ष की अनुमति के निजी ठेकेदारों के लिए निविदा की प्रक्रिया को 14 अक्टूबर से आगे बढ़ा दिया गया। ईओ ने अपने पद का दुरुपयोग किया था और संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसे लेकर बैठक में उनके खिलाफ निदा प्रस्ताव पारित हुआ। इससे घबराए अधिशासी अधिकारी ने झूठा आरोप लगाया है।

चेयरमैन के साथ सभासद वैद्यनाथ वर्मा, बृजभूषण मिश्र, उर्फ बड़का बाबू, मनोज शर्मा, कृष्णा जायसवाल, शैलेंद्र मद्धेशिया, इमरान अजमेरी, अजय जायसवाल, आशीष वर्मा, मोती जायसवाल ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। एसओ उमेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी