बृजनारायण बने लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने ही गांव के युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया था। पुलिस से शिकायत के 20 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने न्याय के लिए एसपी का दरवाजा खटखटाया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 10:38 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 10:38 PM (IST)
बृजनारायण बने लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष
बृजनारायण बने लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के खड्डा तहसील इकाई के पदाधिकारियों का शुक्रवार को चुनाव हुआ। इसमें सर्व सम्मति से बृजनारायण सिंह दूसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए। लेखपालों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

संघ के जिलाध्यक्ष नीलेश रंजन राव के निर्देश पर उप जिला मंत्री संजय पाल, पडरौना तहसील के मंत्री विवेक कुमार व मीडिया प्रभारी उसमान गनी ने चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराई। इसमें बृजनारायण अध्यक्ष, संजीव पाठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार पासवान कनिष्ठ उपाध्यक्ष, वैभव कुमार शर्मा मंत्री, अभिमन्यु मिश्रा कोषाध्यक्ष, संजय गुप्ता उपमंत्री व राजेश गुप्ता आडिटर चुने गए। लेखपाल धीरज शुक्ला, पारस प्रसाद, अजीत कुमार, अनिल चौहान, अतुल चंद, रामेश्वर कुशवाहा, सुरेश प्रसाद, करुणाकरन चौरसिया, विजेंद्र सिंह, पंकज जायसवाल, मधुकर श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह, राधेश्याम प्रसाद आदि मौजूद रहे।

महिला ने एसपी से की न्याय की फरियाद

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने ही गांव के युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया था। पुलिस से शिकायत के 20 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने न्याय के लिए एसपी का दरवाजा खटखटाया है।

पुलिस अधीक्षक को सौंपे शिकायती पत्र के माध्यम से महिला ने बताया है कि मेरे पति बाहर कमाने गए हैं। आठ जनवरी को रात में मैं घर में अकेली सोयी थी। उसी दौरान आरोपित मेरे घर में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर वह भागने लगा तो उसे दौड़ाते हुए मैं उसके घर तक पहुंच गई। शिकायत करने पर आरोपित और उसके स्वजन गाली देते हुए मुझे मारा-पीटा। थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक कांस्टेबल समझौता के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी