सभी वर्गों की हितैषी है भाजपा सरकार

हाटा विधानसभा क्षेत्र के चंदरपुर गांव में सभा को संबोधित करते हुए विधायक पवन केडिया ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्ग के लोगों की हितैषी है। सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर कार्य कर रही केंद्र व प्रदेश सरकार ने अपनी नीतियों से गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा उठाया है। कहा कि दुनिया में भारत की साख मजबूत हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Dec 2018 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 07 Dec 2018 11:21 PM (IST)
सभी वर्गों की हितैषी है भाजपा सरकार
सभी वर्गों की हितैषी है भाजपा सरकार

कुशीनगर: हाटा विधानसभा क्षेत्र के चंदरपुर गांव में सभा को संबोधित करते हुए विधायक पवन केडिया ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्ग के लोगों की हितैषी है। सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर कार्य कर रही केंद्र व प्रदेश सरकार ने अपनी नीतियों से गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा उठाया है। कहा कि दुनिया में भारत की साख मजबूत हुई है। उज्जवला गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, विधवा, वृद्धा पेंशन के अलावा निश्शुल्क विद्युत कनेक्शन आदि की सुविधाएं सरकार द्वारा बिना भेदभाव के सभी वर्ग के गरीब लोगों को मुहैया कराई जा रही है। इसके पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ आधा दर्जन गांवों में पद यात्रा निकाल ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। हियुवा जिलाध्यक्ष संजय ¨सह मुन्ना ने सरकार की विकासपरक योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान धर्मेंद्र यादव, मारकंडेय मिश्र, रामवृक्ष गुप्ता, नंदेश्वर गुप्त, अश्वेत ¨सह, ज्ञानचंद्र कुंवर, वेगलाल, भोजराज ¨सह, कल्पनाथ राजभर, दिलीप पाण्डेय आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी