राज्यपाल व उपमुख्यमंत्री का आगमन आज, तैयारियां पूरी

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र व प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन शुक्रवार को सुबह 11 बजे किसान पीजी कालेज में होगा। इसके निमित्त सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों अतिथि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्र के विकास में ग्राम स्वराज की भूमिका विषयक गोष्ठी को संबोधित करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Nov 2019 10:44 PM (IST) Updated:Thu, 28 Nov 2019 10:44 PM (IST)
राज्यपाल व उपमुख्यमंत्री का आगमन आज, तैयारियां पूरी
राज्यपाल व उपमुख्यमंत्री का आगमन आज, तैयारियां पूरी

कुशीनगर : राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र व प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन शुक्रवार को सुबह 11 बजे किसान पीजी कालेज में होगा। इसके निमित्त सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों अतिथि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्र के विकास में ग्राम स्वराज की भूमिका विषयक गोष्ठी को संबोधित करेंगे। आयोजक व भाजपा नेता विजय कुमार राय ने बताया कि गोष्ठी में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, सांसद डा रमापति राम त्रिपाठी व अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ.बाल मुकुंद पांडेय भी मौजूद रहेंगे। राज्यपाल का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र में 42632.1 लाख रुपये लागत की पांच सड़कों का शिलान्यास व 29 करोड़ 74 लाख 85 हजार रुपये लागत से निíमत 10 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इन सड़कों मे तमकुहीराज से तमकुहीरोड, तमकुहीराज से समऊर-फाजिलनगर, तुर्कपट्टी-नोनिया पट्टी-समऊर मार्ग, टड़वा से खुदरा होते हुए बिहार जाने वाली पिच मार्ग शामिल हैं। इनमें अधिकांश ऐसी सड़कें हैं, जिन्हें राजस्थान के राज्यपाल ने देवरिया के पूर्व सांसद रहते स्वीकृत किया था। कार्यक्रम की तैयारी के क्रम में गुरुवार को सेवरही व तमकुही ब्लाक के समस्त सफाई कर्मचारी जुटे रहे। सुरक्षा व्यवस्था के निमित्त बैरिकेटिग का कार्य पूरा हो चुका है। आयोजक व पुलिस प्रशासन ने हैलीपैड का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक गौरव वंशवाल, सीओ नितेश प्रताप सिंह, सीओ खड्डा नवीन कुमार नायक ने जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। शशि मिश्रा, रमेश उर्फ ओसियर सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी, मारकंडेय वर्मा, राहुल वर्मा, विनोद सिंह, आदित्य जायसवाल, संजय राय, अभिषेक शुक्ल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी