प्रियंका कांग्रेस की ताकत नहीं, मजबूरी : खट्टर

भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रियंका गांधी कांग्रेस की ताकत नहीं, मजबूरी हैं। घोटाला और भ्रष्टाचार से घिरे कांग्रेस के बड़े नेताओं को यह डर सता रहा कि वे कभी भी सलाखों के पीछे जा सकते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Jan 2019 11:23 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jan 2019 11:23 PM (IST)
प्रियंका कांग्रेस की ताकत नहीं, मजबूरी : खट्टर
प्रियंका कांग्रेस की ताकत नहीं, मजबूरी : खट्टर

कुशीनगर : भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रियंका गांधी कांग्रेस की ताकत नहीं, मजबूरी हैं। घोटाला और भ्रष्टाचार से घिरे कांग्रेस के बड़े नेताओं को यह डर सता रहा कि वे कभी भी सलाखों के पीछे जा सकते हैं। यही वजह है कि उन्होंने प्रियंका को सक्रिय राजनीति में उतारा। गांधी परिवार के किसी भी सदस्य में वह ताकत नहीं है, जो मोदी के विजय रथ को रोक सके।

खट्टर बुधवार को बुद्ध इंटर कालेज के क्रीड़ांगन में सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। विपक्ष द्वारा बनाए गए महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि यह हताशा व निराशा का परिणाम है। गठबंधन में शामिल दल जनाधार विहीन हैं, उनकी कार्य पद्धति से जनता परिचित है, उनके झांसे में लोग नहीं आने वाले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नीतियों से सुनहरे भारत की शुरुआत की है। इसे आगे ले जाने के लिए उनका दोबारा पीएम बनना देशहित में होगा। कहा कि भाजपा की सोच व विजन का मुकाबला कोई भी दल नहीं कर सकता। मोदी ने देश की सीमाएं सुरक्षित करने के साथ-साथ राष्ट्र विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास का मार्ग प्रशस्त किया है।

chat bot
आपका साथी