युवक ने 17 वर्षीय युवती को चाकू मार किया घायल

थाना क्षेत्र के हरपुर सुक्खड़ के एक युवक ने 17 वर्षीय युवती को चाकू मारकर घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 11:16 PM (IST) Updated:Thu, 03 Oct 2019 11:16 PM (IST)
युवक ने 17 वर्षीय युवती को चाकू मार किया घायल
युवक ने 17 वर्षीय युवती को चाकू मार किया घायल

कुशीनगर : थाना क्षेत्र के हरपुर सुक्खड़ के एक युवक ने 17 वर्षीय युवती को चाकू मारकर घायल कर दिया।

छपिया निवासी एक युवती अपनी बहन के साथ घर जा रही थी। जब हरपुर सुक्खड़ गांव के करीब पहुंची तो सड़क के किनारे छिपे राहुल विश्वकर्मा निवासी हरपुर सुक्खड़ थाना अहिरौली बाजार ने अचानक सामने आकर युवती को चाकू मार दिया। जिससे युवती घायल होकर गिर पड़ी। उसकी बहन के शोर मचाने पर आरोपी युवक भागने लगा, तभी मौके पर पुलिस पहुंची आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका।

थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार मृत्युंजय सिंह ने बताया कि घायल युवती का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहां सुकरौली बाजार में चल रहा है। आरोपी पुलिस अभिरक्षा में है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

दो पक्षों में मारपीट, एक लड़की समेत दो घायल कैचवर्ड: मारपीट

क्रासर-पैठानी टोला में भूमि विवाद के बाद चले ईंट पत्थर

-तीन आरोतपितों को गिरफ्तार कर पुलिस कार्रवाई में जुटी

जासं, सलेमगढ़, कुशीनगर: तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमगढ़ पैठानी टोला में गुरुवार को भूमि विवाद में दो पक्षों में झड़प के बाद ईंट-पत्थर चले। घटना में एक लड़की समेत दो महिला घायल हो गए। पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है। टोला निवासी राधिका देवी ने एक भूमि का खंड खरीदा है। जिसका खारिज दाखिला हो चुका है। उक्त भूमि मे पानी लग गया है। राधिका देवी के परिजन दोपहर में पानी निकाल रहे थे। जिसे एक तीसरे पक्ष ने रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों की महिलाओं मे गाली-गलौच के बाद ईंट-पत्थर चलने लगा। इसमें गीता देवी की लड़की नीशू तथा राधिका देवी घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने विक्रेता चंद्रिका, क्रेता अजीत व दिलीप को पकड़कर थाने ले गई। यह मामला डेढ़ माह से पुलिस और राजस्व विभाग में लंबित चल रहा है। चौकी प्रभारी जगमेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर पर केवल झड़प हुआ है। हथियार चलने की बात गलत है। तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी