परिजनों को 20 लाख मुआवजा दे सरकार

कुशीनगर: लखनऊ में आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज से बाराबंकी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अ

By Edited By: Publish:Thu, 29 Sep 2016 11:20 PM (IST) Updated:Thu, 29 Sep 2016 11:20 PM (IST)
परिजनों को 20 लाख मुआवजा दे सरकार

कुशीनगर: लखनऊ में आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज से बाराबंकी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अलका मौर्या की हो गई। उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाए और परिजनों को 20 लाख मुआवजा व मृतक आश्रित को सरकारी नौकरी दे।

यह बातें जिलाध्यक्ष कौशिल्या ¨सह ने गुरुवार को बैठक को संबोधित करते हुए कही। कहा कि अगर प्रदेश सरकार हमारी मांगों को नहीं मानेगी तो आरपार का संघर्ष किया जाएगा। ¨सगहा संवाददाता के अनुसार आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एशोसिएसन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को लखनऊ में अपने मांगों को लेकर किए जा रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किया गया लाठी चार्ज ¨नदनीय है। कहा कि निहत्थे लोगों पर पुलिस के लाठी चार्ज में कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घायल हुई हैं। मुख्यमंत्री इसकी न्यायिक जांच करा दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करे। मंसाछा पर संवाददाता के अनुसार विकास खंड विशुनपुरा के बाल विकास परियोजना कार्यालय पर गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शोकसभा कर अलका मौर्य के प्रति शोक जताया। ब्लाक अध्यक्ष अनीता चौधरी ने मृतका के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी एवं 20 लाख की अहेतुक सहायता दिलाने की मांग की। इस दौरान उमा देवी, बीना मिश्रा, बच्ची पाल, निर्मला पांडेय, कुसुम देवी, तारा शर्मा, विमला जायसवाल, सीमा शर्मा आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी