आतिशबाजी से लगी आग, 11 घर राख

कुशीनगर: पटहेरवा थाने के गांव बलुआ शमसेर शाही में आई बरात में गुरुवार की देर रात हो रही आतिशबाजी

By Edited By: Publish:Fri, 29 Apr 2016 11:16 PM (IST) Updated:Fri, 29 Apr 2016 11:16 PM (IST)
आतिशबाजी से लगी आग, 11 घर राख

कुशीनगर: पटहेरवा थाने के गांव बलुआ शमसेर शाही में आई बरात में गुरुवार की देर

रात हो रही आतिशबाजी के चलते बांस की एक कोठ में आग लग गई। इससे आसपास 11 रिहायशी झोपड़ी जल कर राख हो गई। इसके बाद अफरातफरी मच गई। बराती वाहन लेकर भागने लगे। इस दौरान एक बोलेरो पलट गई और पांच बराती घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने के बाद रात 2 बजे शादी की रस्म पूरी हुई। गांव के तकई कलवार के नतिनी की शादी थी और तुर्कपट्टी थाना के गांव राजापाकड़ से बरात आई थी। बरात गांव के बाहर पहुंची तो आतिशबाजी होने लगी। इस बीच निकली आग की ¨चगारी से बगल स्थित बांस की

एक कोठ में आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पास स्थित छांगुर गुप्ता, मनोज शर्मा, ¨वध्याचल शर्मा, केदार, विग्गु, संजय, रामदेव गौड़, सीताराम, रामाशीष, हरकेश की रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। बराती अधिक संख्या में भाग चले। देर रात किसी तरह शादी हुई।

chat bot
आपका साथी