कुशीनगर में बनेगा बुद्धा थीम म्यूजियम: डीएम

कुशीनगर: जिलाधिकारी लोकेश एम के प्रस्ताव पर अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर में बुद्ध बिहारों के

By Edited By: Publish:Sat, 06 Feb 2016 10:38 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2016 10:38 PM (IST)
कुशीनगर में बनेगा बुद्धा थीम म्यूजियम: डीएम

कुशीनगर: जिलाधिकारी लोकेश एम के प्रस्ताव पर अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर में बुद्ध बिहारों के सहयोग से बुद्धा थीम म्यूजियम का निर्माण कराया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के लिए कुशीनगर स्थित थाई बुद्धिस्ट मोनास्ट्री में डीएम की अध्यक्षता में बौद्ध भिक्षुओं की बैठक हुई। इस दौरान प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने के लिए विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रोजेक्ट पूर्ण होने पर कुशीनगर आने वाले पर्यटकों के लिए यह आकर्षण का विशेष केंद्र होगा। पथिक निवास के सटे दक्षिण खाली भूमि में बनने वाले म्यूजियम में भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ी प्रमुख घटनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। थाई बुद्धिस्ट मोनास्ट्री के मांक इंचार्ज डा. पी. खोमसान थाईलैंड के आर्किटेक्ट और डिजाइनर से संपर्क करके प्रोजेक्ट का खाका तैयार कराएंगे। बुद्धा थीम म्यूजियम में पर्यटकों का प्रवेश निश्शुल्क होगा। इस दौरान एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, भंते महेंद्र, अंबिकेश त्रिपाठी, जितेंद्र राय, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, संजय यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी