पत्नी की विदाई के लिए भटक रहा पति

कुशीनगर: अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव सोनबरसा निवासी एक युवक अपने पत्नी की विदाई के लिए थाने स

By Edited By: Publish:Mon, 06 Jul 2015 05:46 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2015 05:46 PM (IST)
पत्नी की विदाई के लिए भटक रहा पति

कुशीनगर: अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव सोनबरसा निवासी एक युवक अपने पत्नी की विदाई के लिए थाने से लेकर न्यायालय तक का चक्कर काट रहा है। पुलिस अधीक्षक को एक पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम सोनबरसा निवासी विवेकानंद शर्मा के अनुसार उसकी शादी 15 फरवरी 2015 को अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के महुअवां में हुई है। पत्नी ससुराल आने के कुछ दिन बाद ही मायके लौट गई। पत्नी के विदाई के लिए ससुराल जाने पर उसके घर वालों ने पीट कर भगा दिया और लड़की की विदाई करने से मना कर दिया। अब परिवार न्यायालय में पत्नी की विदाई के लिए वाद दाखिल करने पर ससुराल पक्ष के द्वारा धमकी दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी