भोजपुरी मुकाबले में जमाया रंग

कुशीनगर : शनिवार की रात भोजपुरी मुकाबला में कलाकारों ने खूब रंग जमाया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के उप

By Edited By: Publish:Sun, 03 May 2015 11:19 PM (IST) Updated:Sun, 03 May 2015 11:19 PM (IST)
भोजपुरी मुकाबले में जमाया रंग

कुशीनगर : शनिवार की रात भोजपुरी मुकाबला में कलाकारों ने खूब रंग जमाया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के उपलक्ष्य में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में बिहार के मशहूर भोजपुरी गायक विजेंद्र गिरि व अवध लाल साहनी ने ऐसी शमा बांधी कि श्रोता कार्यक्रम के ही होकर रह गए।

जूनियर हाईस्कूल परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ सिवान के कलाकार अवध लाल साहनी ने सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद द्रोपदी चीर हरण, शिव विवाह प्रसंग से जुड़े गीत प्रस्तुत कर सवाल खड़ा किया। बारी आई टीवी कलाकार विजेंद्र गिरि की तो गीत के माध्यम से ऐसा जवाब प्रस्तुत किया कि लोग वाहवाह कह उठे। शुरूआत मां शारदा माई राउर सुमिरन करतानी हम..से हुआ। इसके बाद भोजपुरी गायक ने अपने गीतों के माध्यम से शिव विवाह तथा द्रोपदी चीर हरण का सजीव प्रस्तुति कर प्रतिद्वंदी गायक को निरुतर कर बाजी जीत ली।

शानदार प्रस्तुति देख कर दर्शक इतना भाव विभोर हो गए कि वे अपनी सुधि-बुद्धि ही खो बैठे। रात कब बीत गई इसका एहसास भी नहीं हुआ। इस अवसर पर डा. सुग्रीव मिश्र, मुकुल तिवारी, नंदलाल गुप्त, राजकिशोर राव, शत्रुमर्दन प्रताप शाही, दीपा ¨सह, राधेश्याम मद्धेशिया, संतोष बर्नवाल, पुरूषोतम गुप्त, राधेश्याम पाण्डेय, अजय कसेरा, हीरालाल गुप्त, ओमप्रकाश गुप्ता, उमा ¨सह, अशोक ¨सह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी