35 निर्धन कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह

कुशीनगर: केडी शाही जन जागृति संस्थान नव निकेतन तुर्कपट्टी के तत्वावधान में 3 मई 2015 को 35 निर्धन

By Edited By: Publish:Sat, 18 Apr 2015 09:44 PM (IST) Updated:Sat, 18 Apr 2015 09:44 PM (IST)
35 निर्धन कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह

कुशीनगर: केडी शाही जन जागृति संस्थान नव निकेतन तुर्कपट्टी के तत्वावधान में 3 मई 2015 को 35 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह होगा। शादी से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह जानकारी संस्थान के अध्यक्ष पूर्व विधान परिषद सदस्य महेंद्र यादव, उपाध्यक्ष दीपनारायन अग्रवाल, प्रबंधक सुधीर कुमार शाही तथा कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्रदत्त शुक्ल व विक्रम अग्रवाल ने शनिवार को नगर में एक संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान दी। कहा कि 2003 में इस आयोजन की शुरुआत की गई। अब तक संस्थान 304 निर्धन कन्याओं की शादी करा चुका है। निर्धन कन्याओं की शादी, उनके रीति-रिवाज के अनुसार करने की व्यवस्था है। उ.प्र., बिहार एवं नेपाल से आने वाले 35 दुल्हे सहित बारातियों का 3 मई को सायं 5 बजे तुर्कपट्टी स्थित नव निकेतन ज्ञान स्थली विद्यालय परिसर में स्वागत किया जाएगा। रात आठ बजे से सामूहिक विवाह तथा 4 मई के प्रात: नव दंपतियों को घर गृहस्थी का सामान देकर ससम्मान विदा किया जाएगा। पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन में सुमित रुंगटा, मनोज बंका, हरि प्रसाद गोपी कृष्ण ज्वेलर्स, शिवकुमार रुंगटा, विजय सराफ, डा. अरुण गौतम, डा. सीबी ¨सह, प्रदीप चहाड़िया, प्रमोद बालोदिया, सोरभ वर्मा, रमा खेतान, प्रदीप तुलस्याननरेश कानोडिया, प्रमोद मिश्रा, विनीत तुलस्यान आदि का सहयोग रहेगा।

chat bot
आपका साथी