पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

करारी थाना क्षेत्र के गुवारा तैयबपुर गांव के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह ज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 10:40 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 06:07 AM (IST)
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

करारी थाना क्षेत्र के गुवारा तैयबपुर गांव के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जानकारी होने परिवार के लोग बिलखने लगे। स्वजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। करारी थाना क्षेत्र के गुवारा तैयबपुर गांव निवासी कल्लू लोधी (40) पुत्र राजाराम लोधी का पत्नी से किसी बात को लेकर मनमुटाव था। वे एक-दूसरे से बात भी नहीं कर रहे थे। रविवार की शाम भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। दोनों अलग-अलग कमरे में सोने चले गए। पत्नी चारों बेटे के साथ अपने कमरे में सो रही थी। सुबह परिवार के लोग जागे, लेकिन कल्लू अपने कमरे से बाहर नहीं निकाला। उसकी पत्नी कमरे के अंदर गई तो कल्लू का शव रस्सी से लटक रहा था। यह देख उसके होश उड़ गए और वह बिलख पड़ी। शोर सुनकर परिवार और आसपास के लोग भी पहुंच गए। किसी तरह परिवार के लोगों ने शव को नीचे उतारा और घटना की जानकारी पुलिस को दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। कल्लू की मौत से पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी