ओवरलोड वाहनों से सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रभावित

जासं कौशांबी जनपद के यमुना घाटों से ओवरलोडिग का कार्य बंद नहीं हो रहा है। हर दिन सैकड़ों वाहन क्षमता से अधिक बालू लाद कर सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। इससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही है। साथ ही कुछ सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन से जिलाधिकारी व परिवहन विभाग को पत्र भेजकर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Mar 2019 06:07 AM (IST) Updated:Tue, 12 Mar 2019 06:07 AM (IST)
ओवरलोड वाहनों से सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रभावित
ओवरलोड वाहनों से सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रभावित

जासं, कौशांबी : जनपद के यमुना घाटों से ओवरलोडिग का कार्य बंद नहीं हो रहा है। हर दिन सैकड़ों वाहन क्षमता से अधिक बालू लाद कर सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। इससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही है। साथ ही कुछ सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन से जिलाधिकारी व परिवहन विभाग को पत्र भेजकर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।

डीएम के निर्देश के बाद भी ओवरलोड बालू लदे वाहनों पर रोक लगाने में जिम्मेदार नाकाम साबित हो रहे है। राजस्व व पुलिस विभाग से सांठगांठ कर यमुना घाटों से हजारों वाहन क्षमता से अधिक बालू लोड कर निकलते हैं। इससे राजस्व को नुकसान हो रहा है। साथ ही सड़कें भी गड्ढे में तब्दील हो रही हैं। बालू से ओवरलोड वाहनों को आवागमन को लेकर लोक निर्माण विभाग भी परेशान है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार ने डीएम व एआरटीओ को अवगत कराया कि कोखराज थाना से अलीगंज महमदपुर को जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसी मार्ग पर हर दिन दर्जनों ट्रक ओवरलोड बालू से आते है और सड़क के किनारे बालू को गिराकर ट्रैक्टर से सप्लाई की जाती है। इससे सड़क के चौड़ीकरण का कार्य प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में एआरटीओ शंकर जी सिंह का कहना है कि कोखराज थाना से अलीगंज महमदपुर सड़क पर ओवरलोड वाहन जाते हैं। इसकी जानकारी नहीं थी। कार्यालय में कोई पत्र आया होगा तो जांच कर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। खान अधिकारी से मारपीट प्रकरण में पांच की जमानत खारिज

जासं, कौशांबी : सरायअकिल थाना क्षेत्र के भखंदा घाट पर अवैध खनन की जांच करने गए खान अधिकारी पर 27 दिसंबर को हमला हो गया था। जिससे उनको गंभीर चोटे आ गई थी। मामले में पुलिस ने कई नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार जिला एवं सत्र न्यायाधीश महफूज अली ने पांच आरोपितों की जमानत अर्जी खारिज कर दी।

शासकीय अधिवक्ता सोमेस्वर कुमार तिवारी ने बताया कि खान अधिकारी राजरंजन पर भखंदा घाट के निरीक्षण के दौरान हमला हो गया था। इसको लेकर उन्होंने सरायअकिल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पांच नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार को आरोपित रामबालक, केशन, मुन्ना, रामहरक व ओम प्रकाश निवासीगण भखंदा ने न्यायालय के समक्ष खुद को निर्देाश बताते हुए जमानत की अर्जी डाली थी। जिसका विरोध किया गया। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने व केश डायरी के अवलोकन के बाद आधार जमानत पर्याप्त न पाते हुए अर्जित खारिज कर दी।

chat bot
आपका साथी