अंतरा इंजेक्शन से लाभान्वित होंगी महिलाएं

कौशांबी परिवार कल्याण कार्यक्रम को गति देने के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय समेत सभी अस्पताला

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 11:15 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 11:15 PM (IST)
अंतरा इंजेक्शन से लाभान्वित होंगी महिलाएं
अंतरा इंजेक्शन से लाभान्वित होंगी महिलाएं

कौशांबी : परिवार कल्याण कार्यक्रम को गति देने के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय समेत सभी अस्पतालों में नौ अप्रैल को विशेष अंतरा दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान अस्पतालों में इच्छुक महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन लगाया जाएगा।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि जनपद में मौजूद सभी स्वास्थ्य केंद्रों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अवसर पर विशेष अंतरा दिवस का आयोजन किया गया है। इसके लिए सभी अस्पतालों के चिकित्साधिकारियों व कर्मियों को पत्र के जरिए अवगत करा दिया गया है। नौ अप्रैल को अंतरा इंजेक्शन से इच्छुक महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। उनका कहना है कि कोरोना काल में परिवार नियोजन को गति देने के ही उद्देश्य से अंतरा दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य सभी अस्पतालों में आने वाली ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जागरूक करके इंजेक्शन के लाभ को पहुंचाना है। परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ. अरुण आर्या ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं को बताया जायेगा कि अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कई दवाओं को खोजा गया है। इसमें अंतरा इंजेक्शन से बच्चों में अंतर रखना सबसे सरल उपाय है। यह इंजेक्शन तीन माह में एक बार ही डॉक्टरों के परामर्श के बाद लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि अंतरा केयर लाइन नंबर 18001033044 के माध्यम से महिलाएं व नप दंपती इससे आसानी से जुड़ सकती हैं। अंतरा इंजेक्शन का प्रयोग करने वाली महिलाओं के मन में कई तरह के सवाल उठते हैं, जो किसी के साथ बात करने में संकोच करती हैं। ऐसी स्थिति में इस टोल फ्री नंबर पर बड़ी आसानी से अपने हर सवाल का जवाब घर बैठे ही ले सकती हैं। डॉ. आर्या ने बताया कि अंतरा का पहला इंजेक्शन लगवाने के बाद ही महिला का रजिस्टर्ड होना अत्यंत आवश्यक है। ताकि महिला को समय-समय पर इंजेक्शन संबंधी परामर्श मिलती रहे। सुबह आठ से रात नौ बजे तक टोल फ्री पर की गई बाते गोपनीय रखी जाती है। डॉ. आर्या का कहना है कि वर्ष 2019-20 में 5083 महिलाओं ने इस इंजेक्शन का लाभ उठाया। जबकि, वर्ष 2020-21 में 6568 महिलाओं ने इंजेक्शन लगवाया।

chat bot
आपका साथी