नव प्रवर्तन प्रदर्शनी में ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखया हुनर

कौशांबी। जिला विज्ञान क्लब कौशांबी की ओर से शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Aug 2017 11:09 PM (IST) Updated:Sat, 19 Aug 2017 11:09 PM (IST)
नव प्रवर्तन प्रदर्शनी में ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखया हुनर
नव प्रवर्तन प्रदर्शनी में ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखया हुनर

कौशांबी। जिला विज्ञान क्लब कौशांबी की ओर से शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी आयोजन किया गया। इसमें गांव के लोगों ने अपने हुनर को प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कराई। चायल क्षेत्र के सुधवर के किसान मान¨सह ने जैविक खाद व बायोगैस प्लांट प्रदर्शित किया। मूरतगंज के बेरूआ के अमर ¨सह ने मात्र इकाई मछली के साथ समेकित फसल प्रबंधन, अलीपुर जीता के शमसाद हुसैन ने दुग्ध परीक्षण किट, किशुन लाल ¨सधिया ने सब्जियों में बेहन बचाव के कम प्रदर्शन, इसी क्रम में छात्र विमल ¨सह पहाड़पुर हस्ताचालित टायल्स क¨टग मशीन, रवि कुमार (दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा) ने हाइवे पर ऊर्जा संरक्षण का मॉडल, असद रियाज अनवारूल हक इंटर कॉलेज सरांय आकिल ने सोलर कूकर प्रदिशित किया। नेहा बानों जिला पंचायत इंटर कॉलेज ने बायोगैस मॉडल प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में छात्र ग्रुप में रवी कुमार (श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा), वंशिका ¨सह (जिला पंचायत इंटर कॉलेज), विमल ¨सह जनता (इंटर कॉलेज पहाड़पुर) सर्वश्रेष्ठ रहे। सामान्य ग्रुप में नव प्रवर्तक अमर सिह, शमशाद अहमद एवं मान ¨सह सर्वश्रेष्ठ नव प्रवर्तक रहे। मूल्यांक समिति में टेक्निकल प्राचार्य रवीन्द्र कुमार, लवकुश ¨सह, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. एस.के. ¨सह, एवं इनोवेशन विशेषज्ञ मीनाक्षी पटेल रहीं। समन्वयक विज्ञान क्लब वसीम अहमद ने प्रदर्शनी के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं के तकनीक खोज एवं शोध को निखारना ही विज्ञान क्लब का मकसद है। जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी