कौशांबी में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की कार्यकारिणी का हुआ गठन

डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग कौशांबी का वार्षिक अधिवेशन सोमवार को मां शीतला अतिथि गृह सयारा में संपन्न हुआ। इसमें पदाधिकारियों की ओर से संगठन की समस्या को लेकर मंथन किया गया। साथ ही नई कार्यकारणी का गठन किया गया। नए पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 11:53 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 11:53 PM (IST)
कौशांबी में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की कार्यकारिणी का हुआ गठन
कौशांबी में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की कार्यकारिणी का हुआ गठन

कौशांबी : डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग कौशांबी का वार्षिक अधिवेशन सोमवार को मां शीतला अतिथि गृह सयारा में संपन्न हुआ। इसमें पदाधिकारियों की ओर से संगठन की समस्या को लेकर मंथन किया गया। साथ ही नई कार्यकारणी का गठन किया गया। नए पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही नए पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई गई।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष एनडी द्विवेदी ने कहा कि सरकार राज्य कर्मचारियों का निरंतर शोषण कर रही है। पुरानी पेंशन बंद कर दी गई है। संगठन शासन से अवर अभियंताओं के लिए प्रारंभिक ग्रेड पे रुपये 4800 की मांग कर रहा है। फिर भी इसे लागू नहीं किया जा रहा है। पुरानी पेंशन बहाली के लिए निर्धारित आंदोलन के तहत पांच अक्टूबर को मोटर साइकिल जुलूस निकालेगा। प्रयागराज वृत्त के अधीक्षण अभियंता एके द्विवेदी ने कार्य के गुणवत्ता सहित नई तकनीकों का प्रयोग हेतु समिनार कराने पर प्रकाश डाला। प्रयागराज क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अखिलेश यादव ने सांगठनिक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन के हित में लड़ाई जारी रहेगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष बीके पांडेय ने संघ के स्थापना के 100 वी वर्षगांठ आगामी जनवरी महीने में मनाने की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इसके बाद कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें उमेश कुमार शर्मा कौशांबी कार्यकारणी का अध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह को सचिव व सुनील कुमार यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी के रूप में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण कुमार यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवर अभियंता दिलीप सिंह व संचालन सचिव इन्द्रजीत यादव ने किया।

chat bot
आपका साथी