तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 53 किग्रा गांजा बरामद

जासं कौशांबी मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में 53 किलो गांजा बरामद करने के साथ तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। इस बीच दोनों मामलों में दो आरोपितों को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि तमंचा फैक्ट्री का एक आरोपित मौके से भाग निकला। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेजा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Mar 2019 07:48 PM (IST) Updated:Mon, 11 Mar 2019 07:48 PM (IST)
तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 53 किग्रा गांजा बरामद
तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 53 किग्रा गांजा बरामद

जासं, कौशांबी : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में 53 किलो गांजा बरामद करने के साथ तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। इस बीच दोनों मामलों में दो आरोपितों को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि तमंचा फैक्ट्री का एक आरोपित मौके से भाग निकला। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेजा।

मंझनपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने मुखबिर की सूचना पर रविवार की शाम हमराहियों के अलावा एसओजी टीम की मदद से भक्तन का पूरा पहुंचकर एक युवक की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा। उसे दौड़ाकर दबोच लिया गया। उसके पास से 13 बंडलों में 53 किलो 192 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए युवक ने अपनी शिनाख्त सोनू खान उर्फ मोहम्मद इसरार पुत्र मोहम्मद इलियास निवासी गांधीनगर मंझनपुर के रूप में दी। आरोपित ने बताया कि वह गांजा बेचने के लिए किसी दूसरे युवक का इंतजार कर रहा था। इतना ही नहीं, उसने यह भी बताया कि वह मध्य प्रदेश से गांजा मंगवाता है और इसी तरह बिक्री करता है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया।

इसी तरह सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ चकनारा गांव पहुंचे। एक घर में दो युवक तमंचा बना रहे थे। पुलिस को देखते ही एक युवक दीवार फांदकर भाग गया। जबकि दूसरे को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए युवक ने अपनी शिनाख्त मिथलेश पुत्र भोला सोनकर निवासी चक मंझनपुर के रूप में दी। फरार युवक की पहचान उसने राजेंद्र पुत्र छोटेलाल निवासी सेमरी धाता फतेहपुर के रूप में दी। पकड़े गए आरोपित के घर से एक तमंचा, एक जिदा कारतूस, एक अ‌र्द्ध निर्मित तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक मिस कारतूस, तमंचा बनाने के उपकरण, चार नाल, एक ग्रिल मशीन व आग जलाते समय हवा देने वाला एक पंखा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। जबकि फरार आरोपित की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी