समाधान दिवस में 96 शिकायतों में 11 का त्वरित निस्तारण

जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 96 शिकायतें आईं। इनमें 11 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा सका। जबकि शेष शिकायती पत्रों को संबंधित अफसर व कर्मचारियों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी सुजीत कुमार व पुलिस अधीक्षक राधेश्याम ने कौशांबी व कोखराज थाना में शिकायती पत्रों का निस्तारण किया। जबकि अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने करारी थाने में पीड़ितों की फरियाद सुनी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 11:07 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 11:07 PM (IST)
समाधान दिवस में 96 शिकायतों में 11 का त्वरित निस्तारण
समाधान दिवस में 96 शिकायतों में 11 का त्वरित निस्तारण

कौशांबी : जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 96 शिकायतें आईं। इनमें 11 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा सका। जबकि शेष शिकायती पत्रों को संबंधित अफसर व कर्मचारियों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी सुजीत कुमार व पुलिस अधीक्षक राधेश्याम ने कौशांबी व कोखराज थाना में शिकायती पत्रों का निस्तारण किया। जबकि अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने करारी थाने में पीड़ितों की फरियाद सुनी।

मंझनपुर में आयोजित समाधान दिवस में भूमि विवाद संबंधी 15 शिकायतों में दो का त्वरित निस्तारण किया गया। जबकि पुलिस की सात शिकायतों में एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। इसी तरह करारी में राजस्व की एक शिकायत का निस्तारण हुआ। जबकि पुलिस की दो शिकायतों में किसी का समाधान नहीं हो सका। पश्चिम शरीरा में राजस्व की 11 व पुलिस की एक शिकायती पत्र आया। राजस्व की एक प्रार्थना पत्र का त्वरित निस्तारण किया गया। महेवाघाट थाने में राजस्व की चार व पुलिस की एक शिकायत आई। कौशांबी थाने में राजस्व व पुलिस की दो-दो शिकायतें आईं। इनमें एक-एक शिकायती पत्र का निस्तारण मौके पर किया गया। सरायअकिल में राजस्व व पुलिस की चार-चार शिकायतें आईं। पुलिस की एक शिकायत का त्वरित निस्तारण किया गया। चरवा में राजस्व की पांच व पुलिस की एक शिकायत आई। पुलिस की शिकायत का त्वरित निस्तारण किया गया। पिपरी में राजस्व की दो व पुलिस की तीन शिकायतें आईं। कोखराज में राजस्व की 11 व पुलिस की चार शिकायतें आईं। इसमें पुलिस की शिकायत का त्वरित निसतरण किया गया। सैनी में राजस्व की चार व पुलिस की दो शिकायतें आईं। पइंसा में राजस्व की तीन में एक शिकायत का त्वरित निस्तारण किया गया। जबकि पुलिस के एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो सका। कड़ाधाम में राजस्व के पांच व पुलिस की एक शिकायत आई। इसमें पुलिस की शिकायत का त्वरित निस्तारण किया गया।

-------

chat bot
आपका साथी