भ्रूण हत्या रोकने के लिए चलेगा अभियान

कौशांबी : भ्रूण हत्या रोकने के लिए शासन व प्रशासन द्वारा भले ही निरंतर प्रयास किया जा रहा हो लेकि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Feb 2017 07:54 PM (IST) Updated:Sun, 26 Feb 2017 07:54 PM (IST)
भ्रूण हत्या रोकने के लिए चलेगा अभियान
भ्रूण हत्या रोकने के लिए चलेगा अभियान

कौशांबी : भ्रूण हत्या रोकने के लिए शासन व प्रशासन द्वारा भले ही निरंतर प्रयास किया जा रहा हो लेकिन लोगों की सोच न बदलने की वजह से बेटियों की हत्या मां के कोख में ही कर दी जाती है। इसे रोकने व कौशांबी में गिरते महिला प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी अखंड प्रताप ने कार्ययोजना तैयार की है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर भ्रूण हत्या को रोकने के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन जागरूकता के लिए अभियान पूर्व में चलाया गया था लेकिन इसका खास असर नहीं दिखा।

वर्ष 2011 में हुए सर्वे के मुताबिक दोआबा में एक हजार पुरुषों के सापेक्ष 941 महिलाएं थीं। इसे लेकर शासन और प्रशासन काफी गंभीर था। भ्रूण हत्या रोकने के लिए प्रयास भी किया गया फिर भी मां की कोख में ही बेटियों की हत्या हुई। इसकी वजह से वर्ष 2015 में यह संख्या 941 से घटकर 936 पहुंच गई है। महिला प्रतिशत घटने की रिपोर्ट पर डीएम ने भ्रूण हत्या को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया है। यदि लोग जागरूक हुए तो कौशांबी में भ्रूण हत्या रुक सकती है और महिलाओं का प्रतिशत भी पुरुषों के समान हो सकता है।

------------

क्या कहते हैं जिलाधिकारी

भ्रूण हत्या करना व कराना कानूनन अपराध है। जिले की सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर जिम्मेदारों की पैनी नजर है। यदि कोई चिकित्सक भ्रूण हत्या करते हुए पकड़ा गया तो उसे व भ्रूण हत्या करवाने वाले को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा। साथ ही जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

अखंड प्रताप ¨सह, डीएम कौशांबी

chat bot
आपका साथी