चौधरी चरण ¨सह की जयंती पर प्रगतिशील किसान किए गए सम्मानित

जासं, कौशांबी : पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण ¨सह की जयंती पर कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में सम्मान दिवस एवं किसान मेले का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि चौधरी चरण ¨सह किसानों के मसीहा थे। इसीलिए उनकी जयंती को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Dec 2018 09:23 PM (IST) Updated:Sun, 23 Dec 2018 09:23 PM (IST)
चौधरी चरण ¨सह की जयंती पर प्रगतिशील किसान किए गए सम्मानित
चौधरी चरण ¨सह की जयंती पर प्रगतिशील किसान किए गए सम्मानित

जासं, कौशांबी : पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण ¨सह की जयंती पर कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में सम्मान दिवस एवं किसान मेले का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि चौधरी चरण ¨सह किसानों के मसीहा थे। इसीलिए उनकी जयंती को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कृषि विभाग, मत्स्य पालन विभाग, उद्यान विभाग तथा पशु पालन विभाग से संबंधित कृषकों को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ठ उत्पादन करने के लिए सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में शिव सम्पत ¨सह को गेंहू उत्पादन में प्रति हेक्टेयर 48 कुंतल उत्पादन करने के लिए प्रथम और ऊधौ ¨सह को प्रति हेक्टेयर 47 कुंतल उत्पादन के लिए द्वितीय पुरस्कार दिया गया। दातादीन को चना उत्पादन में 20 कुंतल प्रति हेक्टेयर के लिए प्रथम और अली असगर को 18 कुंतल प्रति हेक्टेयर के लिए द्वितीय पुरस्कार दिया गया। धान उत्पादन में रिजवान अहमद, इम्माउद्दीन, मुनेश्वर प्रसाद और बचऊलाल को सम्मानित किया गया। ब्लॉक स्तर के कुल 16 किसानों को सम्मानित किया गया। मत्स्य उत्पादन में चार मत्स्य पालकों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक एवं तकनीकी खेती से ही किसान अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्रत्येक दशा में शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाएगा। मेले में विभिन्न विभागों की ओर से योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल लगाए गए थे।

chat bot
आपका साथी