तालाब की खोदाई करा रहे प्रधान को पीटा

गांव में तालाब की खोदाई करा रहे प्रधान को कुछ ग्रामीणों ने पीट दिया। विरोध में उतरे मजद

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 02:37 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:13 AM (IST)
तालाब की खोदाई करा रहे प्रधान को पीटा
तालाब की खोदाई करा रहे प्रधान को पीटा

गांव में तालाब की खोदाई करा रहे प्रधान को कुछ ग्रामीणों ने पीट दिया। विरोध में उतरे मजदूरों ने हमलावरों को दौड़ा लिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सैनी कोतवाली क्षेत्र के गनपा निवासी रामकुमार मौर्य ग्राम प्रधान हैं। इन दिनों वह गांव में मनरेगा के तहत तालाब की खोदाई करा रहे हैं। गांव के कुछ लोग तालाब खोदाई का विरोध कर रहे हैं। प्रधान की मानें तो शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह तालाब की खोदाई मजदूरों से करा रहे थे। इस बीच दर्जनभर लोग आए और गाली-गलौज करते हुए काम बंद करने को कहा। ग्राम प्रधान ने विरोध किया तो हमलावरों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। इससे आक्रोशित मजदूरों ने फावड़ा लेकर हमलावरों को दौड़ा लिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर पीके सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। प्रधान के साथ मारपीट जैसी बात फिलहाल सामने नहीं आ रही है। जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी