मूरतगंज के 71 बूथों पर सुनी गई पीएम के मन की बात

भाजपा मूरतगंज मंडल के 71 बूथों पर बूथ कार्य समिति की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के मन की बात का कार्यक्रम सुना गया। साथ ही पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री की जन्मतिथि मनाने की कार्य योजना तैयार की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Aug 2020 10:44 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2020 10:44 PM (IST)
मूरतगंज के 71 बूथों पर सुनी गई पीएम के मन की बात
मूरतगंज के 71 बूथों पर सुनी गई पीएम के मन की बात

भाजपा मूरतगंज मंडल के 71 बूथों पर बूथ कार्य समिति की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के मन की बात का कार्यक्रम सुना गया। साथ ही पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री की जन्मतिथि मनाने की कार्य योजना तैयार की।

रविवार को भाजपा मूरतगंज मंडल के 71 बूथों पर एक साथ कार्य समिति आयोजित हुई। मंडल प्रभारी प्रशांत केशरी ने कहा कि हर बूथ पर 21 लोगों की कार्य समिति बनाई हैं। बूथों के प्रभारी व बूथ पालकों को पार्टी की मजबूती के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया गया। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भी पीएम के मन की बात सुनी। मूरतगंज के खलीलाबाद, फरीदपुर चकताजपुर, मोहिद्दीनपुर गौस, भरवारी, आलमचंद्र, महगांव, पट्टी नरवर, बजहा, भरवारी ग्रामीण बूथ पर बैठक आयोजित की गई थी। इसमें जयप्रकाश विश्वकर्मा, जितेंद्र मिश्रा, करुणेश त्रिपाठी, हरिमोहन शर्मा, शिव प्रसाद पाल, कैलाश निषाद, राजेश मौर्या व दिनेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी