कौशांबी के भगवतीगंज में लहराया पाकिस्तानी झंडा, प्रदर्शन

कौशांबी जिले के सरायअकिल क्षेत्र के कटरा भगवतीगंज में आज पाकिस्तानी झंडा लहराता नजर आया। इसे एक मोबाइल टावर पर लगाया गया था।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Wed, 21 Sep 2016 07:46 PM (IST) Updated:Wed, 21 Sep 2016 08:09 PM (IST)
कौशांबी के भगवतीगंज में लहराया पाकिस्तानी झंडा, प्रदर्शन

कौशांबी (जेएनएन)। कौशांबी जिले के सरायअकिल क्षेत्र के कटरा भगवतीगंज मोहल्ले में आज पाकिस्तानी झंडा लहराता नजर आया। इसे कुछ शरारती तत्वों ने एक मोबाइल टावर पर लगा दिया था। जैसे ही इसकी जानकारी हुई तमाम हिंदू संगठनों और भाजपाइयों ने विरोध शुरू कर दिया।

हवाई हमलों से भारत ने किया था 1965 पाक युद्ध का आगाज

सरायअकिल थाने के बाहर जमा लोगों की भीड़ ने घेराव का रूप ले लिया। सभी झंडा लगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई व झंडा हटाने को लेकर प्रदर्शन करने लगे। जानकारी पर पुलिस ने आनन-फानन झंड़े को नीचे उतरवा दिया। आगे की कार्रवाई जारी है।

कौशांबी के भगवतीगंज में लहराया पाकिस्तानी झंडा

chat bot
आपका साथी