बोरी और जगह के अभाव में बंद हुई धान की खरीद

सिराथू तहसील क्षेत्र के शमसाबाद स्थित साधन सहकारी समिति में बोरी के अलावा जगह न होने के चलते धान खरीद बंद पड़ी हुई है। किसान द्वारा बिक्री के लिए लाया गया धान खुले आसमान के नीचे पड़ा हैं। खराब मौसम के चलते बारिश होने से जहां किसान परेशान हैं। वहीं ऐसे किसानों का ही धान खरीदा जा रहा है जो बोरी खरीदकर दे रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 10:42 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 10:42 PM (IST)
बोरी और जगह के अभाव में बंद हुई धान की खरीद
बोरी और जगह के अभाव में बंद हुई धान की खरीद

नारा : सिराथू तहसील क्षेत्र के शमसाबाद स्थित साधन सहकारी समिति में बोरी के अलावा जगह न होने के चलते धान खरीद बंद पड़ी हुई है। किसान द्वारा बिक्री के लिए लाया गया धान खुले आसमान के नीचे पड़ा हैं। खराब मौसम के चलते बारिश होने से जहां किसान परेशान हैं। वहीं ऐसे किसानों का ही धान खरीदा जा रहा है, जो बोरी खरीदकर दे रहे हैं।

साधन सहकारी समिति शमशाबाद में धान खरीद केंद्र बनाया गया था। इसके लिए 10 हजार कुंतल खरीद का लक्ष्य दिया गया था। इसके साक्षेप अब तक 750 कुंतल खरीद की गई है। केंद्र प्रभारी शिव भवन सिंह का कहना है सोसाइटी में खरीदे गए धान को मिलर्स द्वारा नहीं उठाया जा रहा है। जगह न हो पाने के चलते तौल नहीं हो पा रही है। इसके अलावा केंद्र में बोरी की समस्या है। कई बार उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ पत्र भी भेजा गया है, लेकिन इसके बाद भी धान नहीं हटाया गया है। क्षेत्र के फतेहपुर बेला के किसान मोनू त्रिपाठी ने बताया कि उनका धान 15 दिन से खरीद केंद्र के बाहर रखा है, लेकिन अब तक खरीद तौल नहीं कराई गई है। दो दिन से खराब हुए मौसम के चलते बारिश होने की संभावना है। ऐसे में खुले आसमान के नीचे धान पड़ा है। इसी तरह एफसीआइ खरीद केंद्र सिराथू में बोरी की समस्या के चलते महीनों से पड़े धान के चलते किसानों के धान तौल नहीं हो पा रही है। खुद की बोरी देने पर धान की तौल हो पा रही है। खराब हो रहे मौसम को देखकर अन्नदाता परेशान है।

chat bot
आपका साथी