आशूरा के तीसरे दिन गांवों में मनाई तीजा

संसू, सिराथू : अरबी महीने मोहर्रमुल हराम की 13 तारीख को आशूरा का तीसरा दिन कहा जाता है। गांवों में इन दिन को तीजा के रूप में मनाया जाता है। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में लोगों ने इमाम चौकी फूल-फतिहा कराया और मजलिस आदि का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 07:41 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 07:41 PM (IST)
आशूरा के तीसरे दिन गांवों में मनाई तीजा
आशूरा के तीसरे दिन गांवों में मनाई तीजा

संसू, सिराथू : अरबी महीने मोहर्रमुल हराम की 13 तारीख को आशूरा का तीसरा दिन कहा जाता है। गांवों में इन दिन को तीजा के रूप में मनाया जाता है। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में लोगों ने इमाम चौकी फूल-फतिहा कराया और मजलिस आदि का आयोजन किया गया।

क्षेत्र के कूरामुरीदन गांव में रविवार को अंजमुन कमेटी कूरा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें सुबह की नमाज के बाद मस्जिद में कुरानी ख्वानी हुई। इस दौरान बच्चों ने कुरान पाक की तिलावत की। बाद में फातिहा हुआ और फिर सबमें शीरनी तक्सीम की गई। शाम पांच बजे गांव में स्थित इमामबाड़ा से लोगों ने ताजिए उठाए और अपनी कदीमी रास्तों से होते हुए पूरे गांव में इसे घुमाया। ताजिए के जियारत के लिए आसपास के ¨हदु-मुस्लिम सभी एकत्रित हुए। इस दौरान लोगों ने अपने-अपने घरों लंगर का आयोजन किया। आयोजित कार्यक्रम में अफजलपुर वारी, पइंसा, शभुई, औरेनी, बाजापुर आदि जगहों की अंजुमन कमेटी ने नौहाख्वानी करते हुए सीना जनी व जंजीर का मातम किया। बाद में फतेहपुर के मंडवा से आई अंजुमन ने देर शाम आग का मातम किया। जिसे देखने के लिए हजारों संख्या में लोग पहुंचे। कमेटी के सदर नुरुल इस्लाम ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे गांव के सहयोग से प्रतिवर्ष कराया जाता है। इसमें गांव के ¨हदु-मुस्लिम दोनों का ही सहयोग रहता है।

इसी तरह नगर पंचायत अझुवा के वार्ड 10 में स्थित इमामबाड़ा से अंजुमन कमेटी ने रविवार को दोपहर दो बजे ताजिए उठाया। उसके बाद पूरे नगर में इसे घुमाया गया। सिद्दीक उस्ताद के नेतृत्व में जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ इमामबाड़ा पर पहुंच कर खत्म हुआ। निकाली गई ताजिए की नगर वासियों ने जियारत की। इस दौरान परवेज अहमद, मो. नसीम, मो. सरवर, कय्यूम अली उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी