61 में 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

कौशांबी सभी थानों शनिवार समाधान दिवस राजस्व पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 11:57 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:08 AM (IST)
61 में 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
61 में 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

कौशांबी : जिले के सभी थानों में शनिवार को आयोजित हुए समाधान दिवस में राजस्व और पुलिस से संबंधी कुल 61 शिकायतें आईं। इनमें 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग के अफसरों व कर्मचारियों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पश्चिम शरीरा व महेवाघाट थाने में बैठकर शिकायती पत्रों का निस्तारण किया।

मंझनपुर में राजस्व के तीन व पुलिस के पांच शिकायती पत्र आए। करारी थाने में राजस्व के आठ शिकायतों में तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि पुलिस विभाग के एक भी शिकायती पत्र नहीं आए। पश्चिम शरीरा में राजस्व के नौ व पुलिस के तीन शिकायतें आईं। महेवाघाट में राजस्व के दो में एक शिकायत का निस्तारण किया गया। जबकि पुलिस की तीन में एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। कौशांबी थाने में राजस्व का एक मामला आया, जिसका त्वरित निस्तारण किया गया। सरायअकिल में राजस्व के दो शिकायती पत्र आए। चरवा में राजस्व के पांच शिकायती पत्र आए। पुलिस के दो शिकायतों में एक का मौके पर निस्तारण किया गया। पिपरी में राजस्व के दो में एक शिकायत का त्वरित निस्तारण किया गया। जबकि पुलिस के दो शिकायतों में एक का भी नहीं हो सका। पूरामुफ्ती थाना में राजस्व का एक शिकायती पत्र आया। कोखराज में राजस्व के तीन व पुलिस के दो शिकायती पत्र आए। इनमें पुलिस के एक शिकायत का त्वरित निस्तारण किया गया। सैनी में राजस्व के दो शिकायती पत्र आए। पइंसा में पुलिस की एक शिकायत आई और त्वरित निस्तारण किया गया। कड़ाधाम में राजस्व के चार व पुलिस के एक शिकायती पत्र आए। इनमें क्रमश: दो व एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी तरह राजस्व के कुल 42 व पुलिस के 19 शिकायतें आईं। इनमें राजस्व के आठ व पुलिस के चार शिकायती पत्रों का त्वरित निस्तारण हो सका।

chat bot
आपका साथी