प्रेक्षक व डीईओ ने पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण

जासं, कौशाबी : नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Nov 2017 11:27 PM (IST) Updated:Tue, 21 Nov 2017 11:27 PM (IST)
प्रेक्षक व डीईओ ने पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण
प्रेक्षक व डीईओ ने पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण

जासं, कौशाबी : नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मतदान कराने के लिए चुनाव कर्मी भी पोलिंग बूथों पर पहुंच गए हैं।

पोलिंग बूथों का जायजा लेने के लिए मंगलवार की शाम प्रेक्षक राममनोहर मिश्रा, डीईओ मनीष कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता ने नगर पंचायत सिराथू व अझ़वा में बनाए गए पोलिंग बूथों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के अफसरों ने चुनाव कर्मियों को मतदान को सही तरीके संपन्न कराने की हिदायत भी दी है। डीईओ ने बताया कि सभी पोलिंग बूथ बिजली, पानी, रैम्प जैसी सुविधाओं से लैस करा दिया है। साथ ही ईओ को आवश्यक निर्देश दिया गया है कि चुनाव कर्मियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

chat bot
आपका साथी