नोडल अधिकारी ने पढ़ाया सशक्तीकरण का पाठ

महिलाओं को सशक्त बनाने और मनचलों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से शासन स्तर पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के मद्देनजर रविवार को मंझनपुर तहसील के टेंवा स्थित पंचायत भवन में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 11:02 PM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 11:02 PM (IST)
नोडल अधिकारी ने पढ़ाया सशक्तीकरण का पाठ
नोडल अधिकारी ने पढ़ाया सशक्तीकरण का पाठ

टेंवा : महिलाओं को सशक्त बनाने और मनचलों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से शासन स्तर पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के मद्देनजर रविवार को मंझनपुर तहसील के टेंवा स्थित पंचायत भवन में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नोडल अधिकारी आर्यका अखोरी ने गांव की महिलाओं, युवतियों व किशोरियों से रूबरू होते हुए उन्हें खुद के अंदर मौजूद शक्ति की पहचान के लिए जागरूक किया।

नोडल अधिकारी ने महिला सशक्तीकरण का पाठ बढ़ाते हुए कहा कि बेटी आज भी बेटों से कम नहीं हैं। बेटियां आज ऐसे मुकाम पर पहुंच रही हैं, जहां कभी उन्होंने सिर्फ सपना ही देखा रहा होगा। ऐसी परिस्थिति में वह पुरुषों की तरह आत्मरक्षा भी कर सकती हैं। महिला संबंधी बढ़ रहे अपराध पर नोडल अधिकारी ने कहा कि खुद को इतना आत्मनिर्भर बनाएं कि बेखौफ होकर राह चलते मनचलों का डटकर मुकाबला कर सकें। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न, घरेलू हिसा, छेड़खानी व दुष्कर्म जैसी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थानों में अलग से हेल्प डेस्क बनाई गई है। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। नोडल अधिकारी ने महिलाओं के समूह के बारे में भी जानकारी दिया, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अग्रसर हैं। बैठक में मौजूद ग्राम प्रधान बिट्टन देवी ने कहा कि महिलाओं के समूह को बढ़ावा देने के लिए उनके घरों में जाकर प्रेरित किया जा रहा है। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बीडीओ मंझनपुर, ग्राम पंचायत अधिकारी आदि मौजूद रहे।

हर थाने में एंटी रोमियो का होगा गठन

कौशांबी : माध्यमिक शिक्षा की विशेष सचिव विशेष सचिव आर्यका अखोरी को महिला मिशन शक्ति के तहत कौशांबी का नोडल बनाया गया है। उन्होंने रविवार को कौशांबी कोतवाली का निरीक्षण किया। जांच में स्पष्ट हुआ कि महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर में महिलाओं की शिकायती काफी कम दर्ज हैं, जबकि अन्य थानों में शिकायतों की संख्या अधिक है। उन्होंने थाना प्रभारी हेमराज सरोज से कहा कि महिलाओं के अधिकार और महिलाओं को जागरूकता के बारे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व महिला समूहों के साथ बैठक कर गांव-गांव में महिलाओं की समस्या को जाने और उनका निस्तारण करें। हर थाने में एंटी रोमियो का गठन किया जाए। समय-समय पर महिलाओं को महिला समूहों के माध्यम से जागरूक किया जाए। नोडल अधिकारी ने तपोस्थली, अशोक स्तंभ व घोषिता राम विहार को देखा। कौशांबी तपोस्थली के विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार को पत्र लिखेंगे। शिक्षा से संबंधित सवाल पर उन्होंने बताया कि कौशांबी के टेंवा में एक केंद्रीय विद्यालय प्रस्तावित है जिसका निर्माण शीघ्र शुरू होने वाला है।

chat bot
आपका साथी