विधायक ने जन्मदिन पर बच्चों को कराई हवाई सैर

भरवारी, कौशांबी : चायल के विधायक संजय गुप्ता ने अपना 44वां जन्मदिन अनाखे तरीके से मनाया। उन्ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Aug 2017 11:30 PM (IST) Updated:Fri, 18 Aug 2017 11:30 PM (IST)
विधायक ने जन्मदिन पर बच्चों को कराई हवाई सैर
विधायक ने जन्मदिन पर बच्चों को कराई हवाई सैर

भरवारी, कौशांबी : चायल के विधायक संजय गुप्ता ने अपना 44वां जन्मदिन अनाखे तरीके से मनाया। उन्होंने यह जन्मदिन प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को समर्पित किया और उनको हवाई सैर कराई। यह हवाई सैर कुछ मिनटों की ही थी लेकिन बच्चों के लिए यादगार रहेगी। इसके देखने के लिए आसपास के लोगों का जमावड़ा लगा रहा है। दिल्ली से किराए पर मंगवाए गए चार सीटर हेलीकाप्टर से बच्चों ने हवाई सैर की।

पेशे से व्यापारी और कई स्कूलों के मालिक भरवारी निवासी संजय गुप्ता पहली बार चायल सीट से विधायक बने हैं। विधायक बनने के बाद उन्होंने कई प्राइमरी स्कूलों का दौरा किया। वहां की दयनीय हालत देखकर उसमें सुधार लाने का प्रयास भी किया। लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रशासन को लिखा। वहां पढ़ने वाले बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए उन्होंने अपना 44वां जन्मदिन 18 अगस्त को उनके साथ मनाने का फैसला किया था। इसके लिए उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के कई प्राइमरी स्कूलों से सौ बच्चों को बुलाया। शुक्रवार को भवंस मेहता डिग्री कालेज के मैदान में हेलीपैड बनवाया। यहीं से बच्चों को हवाई सैर कराई गई। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण सवा दो बजे हवाई सैर शुरू हुआ। सबसे पहले दो बच्चों के साथ सीडीओ डा. दिनेश कुमार सिहं ने हवाई सैर करके उसकी सुरक्षा का भी जायजा लिया। उसके बाद दिनभर बच्चों को हेलीकाप्टर से घुमाने का सिलसिला चला। दिल्ली से किराए पर मंगवाए गए इस हेलीकाप्टर में एक बार में तीन बच्चे ही जा सकते थे। यह हवाई सफर करीब तीन से चार मिनट तक का ही रहा। हेलीकाप्टर मेहता कैंपस का एक चक्कर लगाकर नीचे आ जाता था। पहली बार हेलीकाप्टर से हवा में उड़े पूर्व माध्यमिक असवां की कक्षा आठ की छात्रा अनुराधा और कक्षा छह के छात्र तीरथ की खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने कहा कि सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा मौका मिलेगा। यह आयोजन जीवन भर याद रहेगा। विधायक ने कहा कि वह बच्चों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। इसके जरिए वह बच्चों का हौसला बुलंद करना चाहते हैं। इस मौके पर बद्री प्रसाद केसरवानी, मंझनपुर के विधायक लाल बहादुर, एसडीएम चायल अश्वनी कुमार, सीएमओ दीपेंद्र मालवीय, पूर्व विधायक शिवदानी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी मूरतगंज रमेश चंद्र पटेल, यशपाल केशरी, उदयन ¨सह, रूबी चौधरी, अशोक द्विवेदी, रवीन्द्र मिश्र व पंचवटी पाण्डेय आदि थे।

दिल्ली से आया था हेलीकाप्टर

हेलीकाप्टर के पायलट अनूप दीक्षित ने बताया की यह चार सीटर हेलीकाप्टर रविसन कंपनी का है। इसकी क्षमता 5000 मीटर ऊपर तक उड़ान भरने की है। वह राजस्थान के उदयपुर में इसी तरह बच्चों को घुमा चुके हैं। इस हेलीकाप्टर से कथावाचक आशाराम बापू और अभिनेत्री हेमा मालिनी भी हवाई सैर कर चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी