रिहाई को जेल में तैयार हो रही कैदियों की सूची

जासं, कौशांबी : शासन के निर्देश पर जिला कारागार में आधी सजा काट चुके कैदियों की सूची तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि ऐसे कैदियों को गांधी जयंती पर आजाद कर दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Jul 2018 08:18 PM (IST) Updated:Thu, 19 Jul 2018 08:18 PM (IST)
रिहाई को जेल में तैयार हो रही कैदियों की सूची
रिहाई को जेल में तैयार हो रही कैदियों की सूची

जासं, कौशांबी : शासन के निर्देश पर जिला कारागार में आधी सजा काट चुके कैदियों की सूची तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि ऐसे कैदियों को गांधी जयंती पर आजाद कर दिया जाएगा।

कैबिनेट में फैसले के बाद शासन ने प्रदेश भर के कारागार में आधी सजा काट चुके कैदियों की सूची तैयार किए जाने के निर्देश दिया है। इसी क्रम में कौशांबी जिला जेल भी यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला जेल में कुल 123 कैदी हैं जो विभिन्न आरोपों में सजायाफ्ता हैं। इनमें 42 लोग आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। शासन का निर्देश जारी होने के बाद जिला जेल में अपनी आधी सजा काट चुके कैदियों की सूची तैयार करना प्रशासनिक अफसरों ने शुरू कर दिया है। कौशांबी की जेल में एक बुजुर्ग है जो आजीवन कारावास भुगत रहा है और उसने 10 वर्ष जेल में बिता लिए हैं। बहरहाल सूची तैयार किए जाने की प्रक्रिया जारी है। जेल प्रशासन ने कहा कि जल्द ही आधी सजा काट चुके कैदियों को चिह्नित करते हुए सूची शासन को भेज दी जाएगी।

--------

शासन के निर्देश पर जेल में ऐसे सजायाफ्ता कैदियों की सूची तैयार की जा रही है जो आधी सजा जेल में बिता चुके हैं। गांधी जयंती के अवसर पर ऐसे कैदियों को आजाद किया जा सकता है। जल्द ही सूची तैयार कर शासन को भेज दी जाएगी।

- बीएस मुकुंद, अधीक्षक, जिला जेल

chat bot
आपका साथी