Kaushambi Crime News: घर में बुलाकर सात वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्‍कर्म, बहाने से घर ले गया था

कौशांबी के सैनी के गांव में मासूम बालिका को अपने घर में बुलाकर पड़ोसी ने दुष्‍कर्म किया। घटना के समय बच्‍ची घर में अकेली थी। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 26 Nov 2022 04:05 PM (IST) Updated:Sat, 26 Nov 2022 04:05 PM (IST)
Kaushambi Crime News: घर में बुलाकर सात वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्‍कर्म, बहाने से घर ले गया था
कौशांबी के सैनी कोतवाली इलाके में बच्‍ची से दुष्‍कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कौशांबी, जेएनएन। यूपी के कौशांबी जिले में मासूम बालिका से दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। सात वर्षीय बालिका को पड़ोस का एक व्‍यक्ति बुलाकर ले गया और उसके साथ दुष्‍कर्म किया। वारदात के समय घर में कोई नहीं था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सैनी इलाके की घटना : मामला कौशांबी के सैनी कोतवाली इलाके का है। यहां के एक गांव में सात वर्षीय मासूम को घर में बुलाकर पड़ोस के अधेड़ ने दरिंदगी की। स्वाजनों की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। इस मामले में बालिका के घरवालों ने थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने तत्‍काल कार्रवाई करते हुए आरोपित को पकड़ लिया।

दूध गर्म करने का बहाना बनाकर आरोपित ले गया था बालिका को अपने घर : शनिवार की सुबह घर में सात साल की बेटी को छोड़कर परिवार के लोग खेतों में काम करने गए थे। उसी दौरान पड़ोसी में रहने वाला एक अधेड़ दूध गर्म करने का बहाना बनाकर बालिका को अपने घर बुलाकर ले गया। उसके साथ दुष्‍कर्म किया। इस हेवानियत के बाद बालिका बेसुध हो गई। आरोपित उसे उसके घर में छोड़कर फरार हो गया।

आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया : खेत से जब बालिका के घरवाले घर पहुंचे तो बेटी की हालत देखी। बेटी ने आपबीती सुनाई तो परिवार के लोग सैनी थाने पहुंचे और तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही गनपा निवासी राजकरन पुत्र नत्थू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी