कौशांबी में डबल मर्डर, मां-बेटे का शव मिलने से सनसनी

कोखराज थाना क्षेत्र के चमरुपुर गांव के पास एक धान मिल प्रांगण के करीब आज सुबह छह वर्षीय बच्चे का शव मिला। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 25 Dec 2018 11:41 AM (IST) Updated:Tue, 25 Dec 2018 11:59 AM (IST)
कौशांबी में डबल मर्डर, मां-बेटे का शव मिलने से सनसनी
कौशांबी में डबल मर्डर, मां-बेटे का शव मिलने से सनसनी

कौशांबी, जेएनएन। धान मिल के पास महिला तथा बालक का शव मिलने से आज जिले में सनसनी फैल गई। यहां के कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में मिले शव मां-बेटे के हैं। पुलिस पड़ताल में लग गई है।

कोखराज थाना क्षेत्र के चमरुपुर गांव के पास एक धान मिल प्रांगण के करीब आज सुबह छह वर्षीय बच्चे का शव मिला। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस इसकी पड़ताल कर रही थी कि इसी दौरान वहां से करीब डेढ़ किमी दूर लाटपुर गांव के निकट एक नाले पर करीब 25 वर्षीय महिला का शव पड़े होने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

एक साथ दो शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में खलबली मच गई। आनन-फानन पुलिस ने दोनों शव को जांच के बाद कब्जे में ले लिया। शव किसका है। अभी तक पता नहीं चल सका। पुलिस उनकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार सरोज ने बताया कि इस महिला के शव पास से बच्चे की टोपी मिली है। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों मां-बेटे है। फिलहाल पुलिस तफ्तीश में जुटी है। 

chat bot
आपका साथी