रेही में फैली गंदगी, बीमारी की आशंका

संस, कसेंदा : एक तरफ जहां सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव-कस्बों को साफ सुथरा बना रही है वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार सरकारी योजना को ठेंगा दिखा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष के पैतृक गांव विकास खण्ड नेवादा के रेही गांव में सफाईकर्मी के न आने से नालियां चोक हैं। दूषित पानी से मच्छरजनित बीमारी फैलने की आशंका प्रबल है। वहीं कीचड़ भरे रास्तों में गंदगी व जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। जिलाध्यक्ष के घर के सामने भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 08:30 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 08:30 PM (IST)
रेही में फैली गंदगी, बीमारी की आशंका
रेही में फैली गंदगी, बीमारी की आशंका

संस, कसेंदा : एक तरफ जहां सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव-कस्बों को साफ सुथरा बना रही है वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार सरकारी योजना को ठेंगा दिखा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष के पैतृक गांव विकास खण्ड नेवादा के रेही गांव में सफाईकर्मी के न आने से नालियां चोक हैं। दूषित पानी से मच्छरजनित बीमारी फैलने की आशंका प्रबल है। वहीं कीचड़ भरे रास्तों में गंदगी व जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। जिलाध्यक्ष के घर के सामने भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश पासी का नेवादा ब्लाक के रेही गांव में घर है। गांव में उनके भाई मन्नू परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने बताया कि नियमित यहां पर सफाई नहीं होती है। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान और सचिव से की थी फिर भी ध्यान नहीं दिया गया। रेही गांव के रामसेवक, अनिल, लखन ने बताया कि गांव में नियुक्त सफाईकर्मी तीन माह से गांव में नहीं आया। साथ ही नालियों में खरपतवार भी उग गए हैं। जिससे लोगों के घरों से निकला दूषित पानी रास्तो पर ही भर रहा है। पिछले कुछ दिनों से गांव के लोग मच्छर जनित बीमारी डेंगू, मलेरिया के अलावा डायरिया आदि से पीड़ित रहे। - गांव के कुछ अराजकतत्व रास्ते पर दूषित पानी बहा रहे हैं। उनकी वजह से रास्ते की साफ सफाई नहीं हो पाती है। पानी की निकासी का उचित इंतजाम न होने से पानी भरा रहता है। पानी निकासी का इंतजाम कराया जाएगा।

- रेनू यादव, ग्राम प्रधान रेही, कौशांबी।

chat bot
आपका साथी